... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 1, 2018 7:41 PM IST
दुःख व तनाव से बाहर निकलने के नेचुरल तरीके। © Shutterstock
बदलते दौर में समाज में जो बदलाव आया है वह इंसान को कई बार परेशानियों में डाल देता है। आजकल लोग दुःख व तनाव से ग्रस्त हो जाने के बाद निकलने के लिए छटपटाते रहते हैं। इस छटपटाहट का मुख्य कारण हैं परिवार और समाज से दूरी और अकेलापन। परिवार का टूटना और इंसान का अकेला हो जाना दुःख के समय सबसे ज्यादा अखरने वाला होता है। वर्तमान दौर में तो इंसान बीना कारण के भी दुःख या तनाव में चला जाता है। दुःख से निकालने का यहां होता है इलाज, जी कुछ इसी तरह के न्यूज पेपर में प्रचार भी मिल सकते हैं। सोचिए हम किस दौर में आ गये हैं ? चलिए इसके बारे में आप सोचते रहें, हम यहां आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहें हैं जो आपको दुःख व तनाव से बाहर लाने में सहायता करते हैं।
लेखन या आर्ट
क्या आपको पता है लेखन हो या किसी प्रकार की कला इंसान को गहरे से गहरे दुःख से बाहर ला सकती है। क्योंकि इंसान के दुःखी होने का कारण भावनात्मक होता है। लेखन व कला इंसान के जेहन में असर करती है। जो लोग दुःख से गुजर रहे हों उनको कुछ नई कला या लेखन की तरफ अपने दिमाग को लगाना चाहिए। यह एक तरह से थैरेपी का काम करती है।
गाना सुनना व गाना
संगीत सुनना व गाना मेंटल हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है। संगीत हमारी भावना को संचार प्रदान करता है। गाने से इंसान के शरीर में बहुत अच्छा असर होता है। सांसों के ऊपर नीचें होने और दिमाग का सक्रियता दुःख और स्ट्रेस को कम करने का काम करते हैं।
लाफ्टर योगा
हंसना एक थेरेपी है जो लंबे समय से दुःखी या शोक से पीड़ित लोगों की मदद कर सकती है। इस थेरेपी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह तनाव के स्तर और चिंता को कम करती है, एंडोर्फिन रिलीज करती है और आपको दुखी करने वाली भावनाओं को कम करती है। आप समूह में यह थेरेपी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः डिप्रेशन को दूर करने के लिए स्विमिंग हो सकता है बेहतर विकल्प।
ये भी पढ़ेंः कूर्मासन योग से डिप्रेशन की समस्या होती है दूर, जानें करने की 3 विधि।
वॉकिंग थेरेपी
आप किसी से बात करने पर बेहतर महसूस करते हैं। उसे टॉकिंग थेरेपी कहते हैं। ऐसे ही वॉकिंग थेरेपी है। जाहिर है, यह एक आउटडोर एक्सरसाइज है, जो आपके दिमाग में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाती है और आपको बेहतर महसूस करने में मदद करती है।
कुकिंग थेरेपी
कुकिंग एक और थेरेपी है जो आपको दु: ख से बाहर आने में मदद करती है। यह थेरेपी उन लोगों को बेहतर महसूस कराने में मदद करती है जो अकेले हैं और शोकग्रस्त हैं। इससे ना केवल आपको अच्छा आहार खाने में मदद मिलती है बल्कि आप हल्का भी महसूस करते हैं।