Snoring Remedies : ये होम रेमेडीज दूर करेंगे खर्राटे लेने की समस्या

खर्राटे आने की समस्या से आसपास सोने वालों की नींद अधिक डिस्टर्ब होती है। यदि आप भी पार्टनर या किसी अन्य सदस्य के खर्राटे लेने की आदत से हर रात होते हैं परेशान, तो इन घरेलू उपचार से करें उनके खर्राटों का इलाज।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 11, 2019 10:31 AM IST

क्या आपका पार्टनर या घर के किसी भी सदस्य में जोर-जोर से खर्राटे लेने की आदत है? उनकी इस आदत से आपकी नींद हर रात खराब हो रही है, तो इस आदत को सामान्य समझकर टालें नहीं। खर्राटे आने की बड़ी वजह (Snoring Remedies in hindi) स्लिपिंग डिसऑर्डर भी हो सकता है। स्लीपिंग डिसऑर्डर की समस्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। दरअसल, जब आप सोते हैं, उस समय गले के पीछे का हिस्‍सा थोड़ा संकरा हो जाता है। ऐसे में ऑक्सीजन जब संकरी जगह से अंदर जाती है, तो आस-पास के टिशू वाइब्रेट होते हैं। इस वाइब्रेशन से होने वाली आवाज को खर्राटे कहते हैं। जानें, खर्राटे दूर करने के घरेलू नुस्खे (Snoring Remedies in hindi)...

खर्राटे (Snoring problem) आने के कारण

खर्राटे आपको कई कारणों से आ सकते हैं जैसे, एलर्जी, नाक की सूजन, जीभ मोटी होना, अधिक धूम्रपान करना, शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करना या फिर रात में अधिक खा लेना। जानें, किन साधारण से उपायों को अपनाकर आप खर्राटे से बच सकते हैं। खर्राटों का इन घरेलू तरीकों से करें इलाज...

यह साधारण व्यायाम दूर करेगा पल में खर्राटे लेने की समस्या

हल्दी-दूध

सोने से पहले 1 गिलास हल्दी वाला दूध पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको खर्राटों (Snoring in hindi) से छुटकारा मिलेगा।

इलायची

खर्राटो की समस्या (Snoring problem in hindi) दूर करने के लिए आप इलायची का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं। इससे आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी।

Insomina Treatment : अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए आजमाएं ये प्राकृतिक उपचार

शहद

शहद पीने से भी खर्राटे की समस्या से राहत मिलती है। रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद पिएं। शहद पीने से गले की नसों को आराम मिलता है। इससे खर्राटे की समस्या दूर होती है।

पुदीना

रात को सोने से पहले पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मुंह में डालकर गरारे करें। इससे नाक के छिद्रों की सूजन कम होगी। सांस अच्छी तरह से ले पाएंगे। आप चाहें तो पुदीने के तेल को नाक में भी डाल सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source