Oversleeping: क्या आप लेते हैं 8 घंटे से ज़्यादा की नींद ? , बहुत ज़्यादा सोने वालों को हो सकती हैं ये 3 बीमारियां

क्या आपको पता है कि बहुत अधिक सोने से कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। जी हां, एक्सपर्ट्स के अनुसार अच्छी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति बहुत अधिक देर तक सोता है तो उसे इस तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 25, 2020 8:00 PM IST

Side Effects of Oversleeping:  काम से थोड़ी-सी फुर्सत मिली नहीं कि लोग देर तक सोने का प्लान बनाते हैं। देर से उठने का अनुभव किसी खजाने की प्राप्ति से कम महसूस नहीं होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि बहुत अधिक सोने से कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। जी हां, एक्सपर्ट्स के अनुसार अच्छी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति बहुत अधिक देर तक सोता है तो उसे इस तरह की बीमारियां हो सकती हैं।  (Side Effects of Oversleeping in hindi):

Sleeping Disorders: सोने से पहले पीएं दूध या डिनर में खाएं डेयरी प्रॉडक्ट्स, ले सकेंगे चैन की नींद

बहुत ज़्यादा सोने वालों को हो सकती हैं ये 3 बीमारियां (Side Effects of Oversleeping)

डायबिटीज़:

जैसा कि डायबिटीज़ या हाई ब्लड शुगर इस समय सबसे बड़ी लाइफस्टाइल डिजिजेज़ में से एक है। इसीलिए, अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो खुद को बहुत अधिक देर तक सोने के लालच से बचाएं। दरअसल, लम्बे समय तक सोने से शरीर का मेटाबॉलिक फंक्शन प्रभावित होता है। जिससे वजन बढ़ने और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ती है। (diabetes reasons)

Insomnia: थके हुए होने के बाद भी क्या आप सो नही पाते? आपकी कुछ आदतें हो सकती हैं इसकी वजह!

सिर दर्द:

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आप संडे को सोकर उठे और आपको माइग्रेन की समस्या महसूस होने लगी। अक्सर, जब लोग देर से सोकर उठते हैं तो, उन्हें सिरदर्द की परेशानी महसूस होती है। कुछ स्टडीज़ में भी इस बारे में कहा गया है कि बहुत देर तक सोने के कारण दिमार के न्यूरोट्रांसमिटर्स प्रभावित होते हैं। जिससे, सिर दर्द होने लगता है। खासकर, जो लोग दिन में ज़्यादा और रात में कम सोते हैं। उन्हें, सिर दर्द की समस्या ज़्यादा होती है।

डिप्रेशन:

कुछ स्टडीज़ में ऐसा कहा गया है कि डिप्रेशन से परेशान बहुत से लोगों को देर तक सोने की आदत होती है। इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति तनाव से गुज़र रहा है और बहुत अधिक देर तक सोता है। तो, उसकी समस्या और गम्भीर बन सकती है।

Dopamine: डोपामाइन बनाता है आपको खुशहाल, डायट में शामिल करें ये चीज़ें जो बढ़ाती हैं डोपामाइन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source