Worst food for skin: इन 4 चीजों को खाएंगे तो असमय खराब हो जाएगी चेहरे की त्वचा

कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो चेहरे की त्वचा को कम उम्र में ही खराब कर देते हैं। जानें, हेल्दी स्किन पाने के लिए आपको कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 14, 2020 3:37 PM IST

क्या आपकी त्वचा पर कुछ दिनों से अधिक दानें, फुसियां, मुंहासे, झुर्रियां, समय से पहले ही उम्र बढ़ने के लक्षण आदि नजर आने लगे हैं, तो इसकी वजह हो सकती है आपकी ईटिंग हैबिट। शरीर खासकर चेहरे की त्वचा पर खानपान का बहुत ज्यादा असर पड़ता है। यदि आप मसालेदार, ऑयली, जंक फूड जैसे अनहेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं, तो त्वचा को नुकसान (Worst food for skin) अधिक होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सबसे पहले अपने खानपान में बदलाव लाएं। जानें, हेल्दी स्किन पाने के लिए आपको कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन (Worst food for skin) करने से बचना चाहिए।

शुगरी फूड्स

अधिक शुगरी चीजों के सेवन से बचें, क्योंकि ये त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। शुगर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कैंडी, चॉकलेट, शुगरी ड्रिंक्स, पेस्ट्री, केक आदि का अधिक सेवन करेंगे तो त्वचा में इंफ्लेमेशन की समस्या हो सकती है। मुंहासों की समस्या भी इससे बढ़ सकती है।

Healthy Skin : सर्दियों में दमकती त्वचा पाने के लिए लगाएं ये दो फ्रूट फेस पैक

नमक

कुछ लोग बहुत ज्यादा नमक खाने में डालते हैं। कम नमक होने पर ऊपर ऊपर से भी भोजन में नमक मिला लेते हैं। इससे आपकी त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नमक अधिक खाने से शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है, जिससे आंखों के नीचे सूजन आ सकती है। जरूरी है कि आप नमक को सीमित मात्रा में ही खाएं। नमक अधिक इस्तेमाल करने से त्वचा में सूजन भी हो सकता है।

कैफीन

नमक की तरह कैफीन का सेवन भी त्वचा के लिए सही नहीं है। कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे सोडा ड्रिंक, कॉफी, चाय आदि के अधिक सेवन से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। कैफीन से त्वचा की इलास्टिसिटी, कोलेजन भी प्रभावित होती है, जिससे कम उम्र में ही आपको झुर्रियों और त्वचा ढीली पड़ने की समस्या शुरू हो सकती है।

प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड

हाई प्रोसेस्ड जंक फूड जैसे चिप्स, बर्गर, सोडा, फ्रेंच फ्राइज का सेवन अधिक करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। इससे शरीर में हार्मोन लेवल में बदलाव आता है, जिससे त्वचा में तेल का उत्पादन अधिक होने लगता है और रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। इस स्थिति में साइन ऑफ एजिंग के लक्षण कम उम्र में ही नजर आने लगते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source