... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 2, 2020 7:09 PM IST
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के स्किन केयर व ब्यूटी टिप्स | Winter skin care tips. ©pexels
ठंड के मौसम में त्वचा की विशेष देखभाल करनी होती है. सर्दी के मौसम में विंटर स्किन केयर टिप्स (Winter skincare tips) के कुछ सवाल सबसे ज्यादा पुछे जाते हैं. आप भी इन सवालों को देख सकते हैं. कुछ लोग सवाल करते हैं कि सर्दियों में कौन सी क्रीम लगानी चाहिए.? कुछ के सवाल सर्दियों में चेहरे पर क्या लगाएं.? होता है. तो सर्दियों में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए.? के भी सवाल होते हैं. सबसे जरूरी सवाल यह भी होता है कि सर्दियों में चेहरे की देखभाल कैसे करें.? तो आपका भी सर्दियों में ब्यूटी टिप्स.? और सर्दियों के घरेलू ब्यूटी टिप्स और विंटर स्किन केयर टिप्स क्या-क्या हैं.? जैसा सवाल हो सकता है. अगर आपके भी सर्दियों में स्किन केयर के कुछ ऐसे ही सवाल हैं, तो हम यहां पर बहुत ही आसान ब्यूटी टिप्स और घरेलू उपाय बता रहे हैं.
ठंड के मौसम में अक्सर लोग पानी कम पीते हैं. कम मात्रा में पानी व तरल पदार्थ लेने से डिहाइड्रेशन और स्किन का रूखापन बढ़ने लगता है. ब्यूटी एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सर्दियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ और पानी पीना चाहिए.
हेल्दी स्किन के लिए दिनभर में कम से कम 8 से 9 ग्लास पानी पीना चाहिए. विंटर स्किन केयर टिप्स में पानी पीने की सलाह इसलिए भी दी जाती है, क्योंकि पानी पीएच लेवल (pH level) को मेंटेन रखता है.
त्वचा की देखभाल के लिए यह जरूरी होता है कि मौसम के हिसाब से स्किन केयर उपायों में बदलाव किया जाए. अन्य मौसम की तुलना में सर्दियों में स्किन केयर की ज्यादा जरूरत होती है.
गर्मियों में स्किन की सफाई के लिए जहां ऑयल कंट्रोल फेस वाश उपयोग करते हैं, वहीं सर्दियों में हायल्यूरोनिक एसिड-आधारित फेस वाश का उपयोग करना चाहिए. यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
अगर संभव हो तो फेस वाश के बाद स्किन हाइड्रेट करने वाले टोन का इस्तेमाल करें. त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए. यह विंटर स्किन केयर टिप्स का सबसे जरूरी ब्यूटी टिप्स होता है.
सर्दियों में बॉडी स्किन केयर की भी जरूरत होती है. ब्यूटी एक्सपर्ट्स सर्दियों में साबुन के इस्तेमाल पर रोक लगाते हैं. क्योंकि साबुन के केमिकल त्वचा में रूखापन बढ़ा सकते हैं.
स्किन केयर एक्सपर्ट्स की सलाह होती हैं कि सर्दियों में मॉइस्चराइजर वाले बॉडी वाश का उपयोग करना चाहिए. नहाने के बाद बॉडी में लोशन और मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए.
कोई भी मौसम हो रात के स्किन केयर की जरूरत भी दिन के बराबर ही होती है. सर्दियों में रात के स्किन केयर की ज्यादा जरूरत होती है. रात में सोने से पहले फेस वाश करके ग्लिसरीन लगा सकते हैं.
इसके अलावा नेचुरल ब्यूटी टिप्स में आप एलोवेरा जेल का उपयोग भी कर सकते हैं. यह त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ पोषण भी देता है. रात के स्किन केयर आपकी त्वचा को कोमल और मुलायम बनाते हैं.
सर्दियों में ज्यादातर लोग गर्म पानी में नहाते हैं. कोमल, मुलायम त्वचा के लिए यह हानिकारक हो सकता है. खासकर महिलाओं के लिए बहुत अधिक गर्म पानी नुकसान पहुंचाता है.
गर्म पानी से नहाने से त्वचा की नमी कम होने लगती है. इसकी वजह से त्वचा का रूखापन भी बढ़ने लगता है. बहुत हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करना ज्यादा लाभदायक होता है.
किसी के भी खुबसूरती का रात स्किन का पीएच लेवल होता है. सुंदर त्वचा के लिए 5.5 होना चाहिए. इससे बहुत ज्यादा कम या अधिक होने पर त्वचा की सुंदर खोने लगती है. स्किन का रूखपन बढ़ने लगता है.
ऐसा में स्किन के पीएच लेवल को मेंटेन रखने के लिए कुछ घरेलू करना जरूरी होता है. इसके लिए समुद्री नमक का उपयो सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है. समुद्री नमक के उपयोग से त्वचा का पीएच लेवल मेंटेन रहता है.
उपरोक्त सभी उपायों को आप अगर करते हो तो स्किन की परेशानियों से बच जाते हो. इन सर्दियों में इन उपायों को जरूर आजमाएं ये आपकी त्वचा को सुंदर और खिला-खिला बनाकर रखती हैं.
ब्यूटी एक्सपर्ट से जानिए पतली और कम घनी आइब्रो को बढ़ाने के 5 आसान तरीके.
Skin Care Tips : सर्दी में होने वाली स्किन की हर समस्याओं का समाधान हैं ये टिप्स.
Winter Skin Care : सर्दियों में लगाएं ये दो फ्रूट फेस पैक, दूर होगी ड्राई स्किन की समस्या.
सर्दी के मौसम में खो रहा है चेहरे का निखार तो आजमाएं ये स्किन केयर टिप्स.