सर्दियों में नाइट क्रीम क्यों जरूरी होती है, जानें रात में क्रीम लगाने के फायदे
सर्दियों में नाइट क्रीम क्यों जरूरी होती है, जानें रात में क्रीम लगाने के फायदे
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए नाइट क्रीम कई फायदे (Night cream benefits) देती है. रात के समय नाइट क्रीम के इस्तेमाल से स्किन का ग्लो बढ़ता है. इसके अलावा स्किन को नेचुरल माइश्चराइजर भी नाइट क्रीन के द्वारा मिलता है.
Written By:
akhilesh dwivedi
| Updated : January 15, 2020 4:09 PM IST
Night Cream Benefits: स्किन केयर नाइट क्रीम के फायदे | TheHealthSite Hindi
सर्दियों में त्वचा की देखभाल (Winter skin care tips) की विशेष जरूरत होती है. ग्लोइंज स्किन के लिए नाइट क्रीम जरूरी होती है. रात में क्रीम लगाने से त्वचा का जवांपन बना रहता है. डेली स्किन केयर रूटीन में नाइट क्रीम (Night cream benefits) का विशेष महत्व होता है. अगर आप अभी तक नाइट क्रीम का इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो इसके फायदे के बारे में जान लें. क्योंकि नाइट क्रीम लगाने से त्वचा टोन होती है. दिन भर त्वचा का जो नुकसान होता है उसको ठीक करने के लिए नाइट क्रीम की जरूरत पड़ती है. आइए जानते हैं रात में लगाई जाने वाली नाइट क्रीम के क्या-क्या फायदे (Night cream benefits) होते हैं.
स्किन में नाइट क्रीम लगाने के फायदे
दिन में प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से स्किन में कई तरह की परेशानी होती है. ऐसे में रात के समय नाइट क्रीम लगाने से त्वचा की कोशिकाओं का फिर से निर्माण होता है. रात में जब नाइट क्रीम लगाते हैं तो स्किन अंदर तक टोन होती है. यह एक तरह से स्किन को मॉइश्चराइज करती है.
रात में स्कीन पर नाइट क्रीम लगाने से स्किन टोन करती है. बढ़ती उम्र की वजह से चेहरे की स्किन डल होने लगती है. ऐसे में अगर आप नाइट क्रीम लगाती हैं तो चेहरे की चमक बनी रहती है.
ग्लोइंग स्किन के लिए भी रात में नाइट क्रीम लगाना फायदेमंद होता है. चेहरे में नेचुरल ग्लो पाने के लिए भी नाइट क्रीम लगाना फायदेमंद होता है. रात में नाइट क्रीम लगाने से दिन के समय त्वचा की देखबाल के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है.
त्वचा की मृत कोशिकाओं को ठीक करने के लिए भी नाइट क्रीम लगाना फायदेमंद होता है. रात के समय स्किन के पोषण के लिए भी नाइट क्रीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.
जब आप रात में लगाने के लिए नाइट क्रीम लें तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि क्रीम ज्यादा गाढ़ा न हो. नाइट क्रीम का पीएच लेवल भी आपकी स्किन के पीए लेवल से मैच करने वाला होना चाहिए.
उम्र के साथ त्वचा में कसाव कम होने लगता है. ऐसे में रात के समय नाइट क्रीम लगाने से कसाव बना रहता है. अगर आप अभी तक नाइट क्रीम नहीं लगा रही थीं तो इसका इस्तेमाल आज से ही शुरु कर दें. आपकी स्किन का ग्लो बढ़ने लगेगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.