ये है एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की सही उम्र, इन बातों का रखें ख्याल

हर व्यक्ति चाहता है कि वो लंबे समय तक जवान और खूबसूरत दिखे।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 13, 2018 10:59 AM IST

हर व्यक्ति चाहता है कि वो लंबे समय तक जवान और खूबसूरत दिखे। लेकिन आजकल के खान-पान, प्रदूषण और स्ट्रेस के कारण समय से पहले ही लोगों में बढ़ी हुई उम्र के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। बढ़ती उम्र के लक्षणों के छुपाने के लिए और अधिक समय तक जवान और खूबसूरत दिखने के लिए बाजार में ढेर सारी क्रीम्स और प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिन्हें एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स कहते हैं। अगर आप भी एंटी-एजिंग क्रीम्स या प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले जान लें कि किस उम्र में इन क्रीम्स का इस्तेमाल करना चाहिए और कौन सी सावधानियां हैं जरूरी।

यह भी पढ़ें-बरगद के पत्तों और दूध में छिपे हैं कई गुणकारी लाभ ऐसे करें इस्तेमाल

समय से पहले एंटी-एजिंग क्रीम का इस्तेमाल खतरनाक

आमतौर पर 16 से 28 साल की उम्र में हमारी त्वचा सबसे स्वस्थ और ग्लोइंग होती है। अगर आप प्रदूषणमुक्त इलाके में रहते हैं, तो 30-35 साल तक आपकी त्वचा अच्छी स्थिति में रह सकती है। हालांकि यह आपके खान-पान और लाइफ स्टाइल पर भी निर्भर करता है, कि आपकी त्वचा कितने उम्र तक जवान बनी रहेगी। लेकिन प्रदूषण वाले इलाकों में रहने वाले ज्यादातर लोगों की स्किन 29 से 35 साल के बीच खराब होने लगती है और धीरे-धीरे उनमें बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। बाजार में मौजूद ढेर सारी क्रीम्स और अन्य प्रोडक्ट्स आपको इन लक्षणों से बचाने का दावा करते हैं।

कुछ लोगों को अपनी त्वचा खासकर चेहरे की त्वचा की इतनी परवाह होती है, कि वो समय से पहले ही एंटी-एजिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे बाद में उनकी त्वचा और ज्यादा खराब हो जाती है और गहरी झुर्रियों आने के साथ चेहरे का ग्लो चला जाता है।

यह भी पढ़ें-स्किन में हमेशा रहेगी चमक डायट में शामिल करें सिर्फ ये 3 खट्टे फल

कब करना चाहिए एंटी-एजिंग क्रीम्स का इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको 25 साल के बाद ही स्किन केयर के बारे में सोचना शुरू करना चाहिए। 25-26 साल की उम्र के बाद अगर आप एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा की टिशूज को जरूरी प्रोटीन्स और विटामिन्स मिलती हैं और उनमें ग्लो बना रहता है। जबकि 20-22 साल की उम्र से ही चेहरे पर गैर जरूरी केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से त्वचा खराब हो जाती है।

इन बातों का रखें ध्यान

आपको एंटी-एजिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखना चाहिए कि उनमें नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हुआ हो। उन क्रीम्स के इस्तेमाल से बचना चाहिए जिनमें केमिकल भरपूर मात्रा में शामिल होते हैं।

ये ध्यान रखें कि यदि एंटी-एजिंग क्रीम लगाने के बाद किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट दिखाई दें जैसे- त्वचा में दाने निकलना, खुजली होना या त्वचा का लाल होना। तो ऐसे में क्रीम का प्रयोग तुरंत बंद कर देना चाहिए और स्किन स्पेशलिस्ट से तुरंत मिलना चाहिए।

हालांकि एंटी-एंजिंग क्रीम बोटोक्स ट्रीटमेंट और सर्जरी के मुकाबले काफी सस्ती होती है और यह भी माना जाता है कि यह उम्र को रोकने का सबसे सुरक्षित उपाय है। फिर भी आपको अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुरूप ही किसी त्वचा स्पेशलिस्ट से सलाह लेकर इनका इस्तेमाल करना चाहिए।

अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में बेहद मददगार है जिससे त्वचा का ग्लो बरकरार रहता है। इसका उपयोग झुर्रियों, झाईं आदि के उपचार में मददगार होता है और त्वचा के छिद्रों को फैलने से रोकता है। एंटी एजिंग उत्पाद खरीदते वक्त आप यह जरूर पता कर लें कि उस उत्पाद में यह तत्व है या नहीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source