Ways to Look Younger : उपाय, जो उम्र बढ़ने के साथ आपको बनाए रखेंगे जवां

हर कोई चाहता है कि वो हमेशा जवां दिखे, फिर चाहे उम्र बढ़ ही क्यों ना रही हो। यदि आप भी चाहती हैं हमेशा यंग और आकर्षक दिखना, तो जानें बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने के उपायों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 4, 2019 7:22 AM IST

हर कोई अपनी उम्र से छोटा दिखना चाहता है। सदा जवां दिखने की चाह महिलाओं में कुछ ज्यादा ही होती है। कुछ महिलाएं तो अपनी उम्र भी छिपाती हैं या कम बताती हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपनी रियल उम्र से देखने में कुछ ज्यादा ही बड़े लगते हैं। कुछ लोगों की स्किन पर झुर्रियां, दाग-धब्बे, लकीरें आदि निकल आती हैं, जिसके कारण वो कम उम्र में ही बुजुर्ग नजर आने लगते हैं। क्या आप भी कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगे हैं। त्वचा पर साइंस ऑफ एजिंग नजर आने लगी है, तो संभल (Ways to Look Younger in growing age)  जाइए। आपको कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर रोज की दिनचर्या बदलनी होगी, ताकि आप बढ़ती उम्र में भी जवां दिख सकें (Ways to Look Younger in growing age)। जानें, बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने के उन उपायों के बारे में…

नींद है बेहद जरूरी

दिन भर काम करने, दौड़ भाग करने से शरीर थक जाता है। शरीर को मानसिक रूप से भी आराम की जरूरत होती है। यदि आप हर दिन 5-6 घंटे सोएंगी, तो आपके शरीर को प्रॉपर आराम नहीं मिल पाएगा। इससे आप दिन भर तनाव में रहेंगी। तनाव का सीधा असर मानसिक और शरीर पर पड़ता है। ज्यादा तनाव बढ़ने से त्वचा में समय से पहले ही बुढ़ापा झलकने (Ways to Look Younger in growing age) लगता है। जरूरी है हर दिन कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। त्वचा के साथ ही कई रोगों से भी बचाव होगा।

Vitamins for Women : महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये 7 विटामिंस, जरूर डाइट में करें शामिल

दिनचर्या

कम उम्र में बूढ़ी नहीं दिखना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपनी आदतों में बदलाव लाएं। समय पर सोएं,  समय पर जागें, प्रॉपर डाइट लें और एक्सरसाइज को नियमित रूप ले करें। पार्क में टहलने जाएं। त्वचा पर खिंचाव नजर आएगा, जिससे आप लंबे समय तक जवां दिखेंगी।

आलस ना करें

शरीर के सुचारू रूप से चलाने के लिए आलस बिल्कुल ना करें। सारा दिन बैठे ना रहें। इससे शरीर की मांसपेशिय़ां शिथिल नहीं होंगी। काम करते रहने से शरीर में ताजगी का अनुभव होता है।

रात में कॉफी ना पिएं

कॉफी पीने से भी आप लंबी उम्र तक जवां दिखेंगी। इसमें मोजूद तत्व त्वचा पर पॉजिटिव असर करते हैं। हालांकि, रात में सोने से पहले कॉफी पीने से बचना चाहिए। रात में सोने से पहले यदि आप काफी पीते हैं, तो नींद पर इसका प्रतिकूल असर होगा। आपको देर से नींद आएगी। कम सोने से आपको दूसरे दिन थकान, ऊर्जा में कमी महूसस होगी। सोने के कुछ घंटों पहले कॉफी ना पिएं।

एक्सरसाइज करें नियमित

फिट रहने के लिए हर दिन एक्सरसाइज करें। शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त बने रहने के लिए योग भी जरूरी है। योग से मांसपेशियां शिथिल नहीं होती हैं। शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसका असर संपूर्ण सेहत के साथ-साथ त्वचा में भी देखने को मिलता है। हर दिन 30 मिनट एक्सरसाइज करें ताकि आपका शरीर पूरे दिन तरोताजा बना रहे।

हेल्दी ईटिंग हैबिट

हेल्दी खाएंगी, तो चेहरा भी दमकेगा। शरीर भी रोगों से बचा रहेगा। त्वचा में निखार लाने के लिए संतुलित आहार का सेवन करें। इससे पाचन क्रिया बेहतर होता है। बासी खाना खाने से बचें वरना शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है। संतुलित आहार लेंगी, फलों का जूस पिएंगी, तो चेहरा ग्लो करेगा। स्किन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी और आप हमेशा जवां और आकर्षक नजर आएंगी।

Ayurvedic Beauty Tips : इन आयुर्वेदिक टिप्स से पाएं स्किन की सभी समस्याओं से छुटकारा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source