
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 3, 2020 6:56 PM IST
Face Wash Tips : क्या चेहरे को गर्म पानी से धोना चाहिए ? जानें, अधिक गर्म पानी से चेहरा धोने से होने वाले नुकसान।
सर्दियों के मौसम में आप गर्म पानी से स्नान करते हैं। गर्म पानी से स्नान करना वाकई सर्दी से राहत पहुंचाता है, पर क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर गर्म पानी (Face wash tips in winter) का इस्तेमाल सही भी या नहीं ? बेशक, चेहरे को गर्म पानी से धोने से आपको आरामदायक लगता है, लेकिन चेहरे पर अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करना त्वचा (chehre ko garm pani se dhone ke nuksan) के लिए ठीक नहीं होता है। जानें, चेहरे को अधिक गर्म पानी से साफ करने पर आपको क्या-क्या नुकसान (Face wash With hot water) हो सकते हैं-
चेहरे की त्वचा नाजुक और संवेदनशील होती है। इसे अधिक गर्म पानी से धोना स्किन हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती है। हमारी त्वचा के अंदर ढेरों रक्त वाहिकाएं होती हैं। चेहरे पर काफी ज्यादा रोमछिद्र (pores) होते हैं। जब चेहरे पर अधिक गर्म पानी पड़ता है, तो इनकी वजह से चेहरे को नुकसान पहुंचता है। गर्म पानी से चेहरा धोने पर रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं। इससे चेहरे पर जलन और लाल धब्बे हो सकते हैं।
चेहरे को अधिक गर्म पानी से धोने पर (Face wash With hot water) त्वचा में मौजूद प्राकृतिक तेल (Natural oil of the skin) कम हो जाता है। इससे त्वचा सर्दी के मौसम में अधिक रूखी और बेजान रहने लगती है। ड्राई स्किन पर मॉश्चराइजर लगाने से मुंहासे होने की संभावना बढ़ जाती है।
Face Hair Removal Tips : चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए लगाएं ये 2 फेसपैक
त्वचा पर मौजूद रोमछिद्र (skin pores) अधिक गर्म तापमान को झेलने के लिए नहीं बने हैं। ऐसे में चेहरे पर हल्का गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करें। गर्म पानी से चेहरा धोने से ना सिर्फ त्वचा जल सकती है बल्कि जलने के बाद निशान भी पड़ सकते हैं, जो जल्दी दूर नहीं होंगे। बार-बार गर्म पानी के इस्तेमाल से रोमछिद्र प्रभावित होते हैं, जिससे त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो सकती है।
गर्म पानी से चेहरा साफ करने से स्किन ड्राई होती है, जिससे साइन ऑफ एजिंग भी कम उम्र में ही नजर आ सकती है। दरअसल, कॉलेजन और सीबम एजिंग के निशान को आने से रोकते हैं। जब आप अधिक गर्म पानी का बार-बार चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, तो इससे एजिंग के निशान कम उम्र में ही नजर आने लगते हैं।
Skin Care Tips 2020 : नए साल में इन 5 स्किन केयर रेजोल्युशन से बनाएं अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग