Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedies To Remove Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। दरअसल, यह समस्या गलत खानपान, खराब जीवनशैली और नींद न पूरी होने के कारण होती है। ये काले घेरे आपकी खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए कई लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए टमाटर काफी फायदेमंद (Tomato To Remove Dark Circles) साबित हो सकता है। इसमें विटामिन-सी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें ब्लीचिंग गुण भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा की रंगत को सुधारने और डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। चेहरे पर टमाटर लगाने से त्वचा निखरी और बेदाग नजर आती है। तो आइए, जानते हैं डार्क सर्कल्स हटाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल कैसे करें?
यह डार्क सर्कल्स हटाने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आप टमाटर को पीसकर इसका रस निकाल लें। अब एक कॉटन बॉल को इस रस में डुबोएं और इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक आंखों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको डार्क सर्कल्स की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है। आप चाहें तो टमाटर का स्लाइस को भी डार्क सर्कल्स वाली जगह पर रगड़ सकते हैं।
डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए टमाटर और आलू का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आलू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो स्किन टोन को हल्का करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 2 चम्मच आलू के रस में 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।
अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं, तो आप टमाटर और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच टमाटर का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी आंखों के नीचे लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। यह डार्क सर्कल्स हटाने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम भी बनाएगा।
टमाटर और नींबू का इस्तेमाल भी डार्क सर्कल्स को दूर करने में बहुत फायदेमंद हो सकता है। नींबू भी एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। यह त्वचा के दाग-धब्बों और डार्क सर्कल्स को हटाने में प्रभावी है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक चम्मच टमाटर का रस लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।
डार्क सर्कल हटाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।