Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चंदन पाउडर के इस्तेमाल से डार्क सर्कल से पाएं छुटकारा

मानसून के मौसम में चेहरे की स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है. त्वचा कि देखभाल में चंदन पाउडर फायदेमंद होता है. चंदन पाउडर से ग्लोइंग स्किन कैसे पा सकते हैं, इसके लिए सही तरीका पता होना चाहिए.

चंदन पाउडर के इस्तेमाल से डार्क सर्कल से पाएं छुटकारा
चंदन पाउडर के इस्तेमाल से चेहरे पर निखार के साथ डार्क सर्कल से पाएं छुटकारा. ©pixabay

Written by akhilesh dwivedi |Updated : September 24, 2019 5:52 PM IST

त्वचा की देखभाल के लिए चंदन का उपयोग तो आप जानती ही होंगी. लेकिन मानसून के मौसम में स्किन केयर की ज्यादा जरूरत होती है. त्वचा की देखभाल के लिए चंदन पाउडर का उपयोग बहुत लाभदायक (Benefits of Sandalwood Powder) होता है. मौसम में बदलाव व नमी के कारण त्वचा में फंगल इंफेक्शनका भी खतरा रहता है. चंदन एक एंटिसेप्टिक पदार्थ है, जो त्वचा की रक्षा करने में मददगार है. चंदन का इस्तेमाल ग्लोइंग स्किन के लिए भी किया जाता है. फेयर स्किन के लिए चंदन पाउडर का कैसे इस्तेमाल करना चाहिए ? यह सवाल आपके मन में भी हो सकता है. आइए जानते हैं चंदन पाउडर उपयोग करने के आसान तरीके.

चंदन पाउडर इस्तेमाल करने का तरीका

स्किन केयर के लिए चंदन पाउडर के इस्तेमाल का तरीका जरूर पता होना चाहिए. इसके लिए आपको चंदन पाउडर, चंदन तेल, बेसन, हल्दी और गुलाबजल की जरूरत पड़ेगी. इन सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें.

अब तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के-हल्के हाथों से लगा लें. पूरे चेहरे पर ठीक से एक परत बन जानी चाहिए. इस चंदन पाउडर पेस्ट का इस्तेमाल आप सप्ताह में 2 से 3 बार कर सकती हैं.

Also Read

More News

डार्क सर्कल के लिए चंदन पाउडर का इस्तेमाल 

[caption id="attachment_682191" align="alignnone" width="675"]dark circles under the eyes Use sandalwood powder to get rid of dark circles with Glowing Skin डार्क सर्कल के लिए चंदन पाउडर का इस्तेमाल. ©pixabay[/caption]

अगर आपकी आंखों में डार्क सर्कल हैं तो चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आपको चंदन पाउडर, संतरे के छिलके का पाउडर और गुलाबजल की जरूरत पड़ेगी.

इन तीनों चीजों को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगा लें. 10 से 15 मिनट के बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इस पेस्ट को कुछ दिन तक इस्तेमाल करने से ही डार्क सर्कल ठीक होने लगते हैं. इसके अलावा इस पेस्ट को आप डेली चेहरे की सफाई के लिए भी कर सकती हैं.

About the Author

... Read More