Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Potato Juice Benefits For Wrinkles: उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस जैसे एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कई लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां दिखने लगती हैं। इसकी वजह से चेहरा काफी डल और बेजान नजर आता है। कई लोग झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनसे भी कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। वहीं, इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इन्हीं नुस्खों में आलू भी शामिल है। जी हां, आलू के रस में विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद कर साबित हो सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे के टैनिंग भी रिमूव होती है। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। तो आइए, जानते हैं झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए कैसे करें आलू के रस का इस्तेमाल?
झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप आलू के रस को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निचोड़ लें। फिर एक कॉटन बॉल की मदद से आलू के रस को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा में कसाव आएगा। साथ ही, दाग-धब्बों की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए आप आलू के रस और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कटोरी में 3 चम्मच आलू का रस लें। इसमें थोड़ा सा शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे कर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इससे झुर्रियां और फाइन लाइंस धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। साथ ही, आपकी त्वचा मुलायम भी बनेगी।
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां हैं, तो आप आलू के रस में हल्दी मिलाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए कटोरी में 2-3 चम्मच आलू का रस लें। इसमें चुटकीभर हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरे को वॉश लें। आप सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए आप आलू के रस में टमाटर का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच आलू के रस में 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें। चेहरे पर आलू और टमाटर का रस लगाने से एजिंग के लक्षण कम होते हैं। साथ ही, मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।