Skin Care Tips : इन नुस्खों से डेड सेल्स हटाकर पाएं ग्लोइंग स्किन

सिर्फ नहाने भर से ही आपकी त्वचा से डेड सेल्स नहीं हटती हैं। जानते हैं, त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए आपको क्या करना चाहिए...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 10, 2019 8:30 AM IST

उम्र बढ़ने के साथ ही आपकी त्वचा भी मुरझाने लगती है। ऐसे में प्रॉपर स्किन केयर की जरूरत हर वक्त हर उम्र में जरूरी है। हमारी त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। कुछ लोगों की स्किन कभी रूखी तो कभी तैलीय अधिक हो जाती है। कई बार चेहरे की प्रॉपर देखभाल नहीं करने से डेड सेल्स (tips to remove dead skin cells) बढ़ जाती है। डेड स्किन सेल्स अगर चेहरे पर मौजूद हो तो त्वचा डल और खराब दिखती है। स्किन से इन डेड सेल्स को हटाना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे आपको रोम-छिद्र भी बंद हो सकते हैं। त्वचा ड्राई नजर आती (tips to remove dead skin cells) है।

डेड सेल्स बेजान हो चुके स्किन में अधिक देखने को मिलते हैं। चेहरे का ख्याल नहीं रखने पर डेड सेल्स अधिक (tips to remove dead skin cells) हो जाते हैं। आप डेड सेल्स को दूर करने के लिए चेहरे को हर दिन पानी से धोएं। इसके साथ ही घर पर भी आप कुछ स्क्रब, फेस पैक और आसान से नुस्खों को अपनाकर डेड सेल्स को हटा सकती हैं। जानें,  त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए आपको क्या करना चाहिए-

त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने के उपाय

• ओटमील त्वचा को बेहतर तरीके से एक्सफोलिएट करता है। यह हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है। ओटमील में थोड़ा सा शहद और दही मिलाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। आप इसे शरीर पर भी लगाकर त्वचा को साफ कर सकती हैं। इस पेस्ट को लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो डालें। एक सप्ताह में दो बार ही इस नुस्खे को आजमाएं।

Charcoal for Skin : त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है चारकोल, करेंगी यूज तो दमक उठेगा चेहरा

• ऑलिव ऑयल घर में है, तो उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर चेहरे पर लगाने से डेड सेल्स को कम किया जा सकता है।

• ग्रीन टी की पत्तियां लें यानी उन ग्रीन टी के टी बैग्स को लें जो यूज कर चुकी हैं। टी बैग्स से पत्तियां निकाल लें। इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें।

• कॉफी तो आप पीती ही होंगी। कॉफी पाउडर में ऑलिव ऑयल, चीनी पीसकर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस स्क्रब को सप्ताह में एक बार ही यूज करें।

• डेड स्किन सेल्स को कम करने का आसान उपाय है संतरे का छिलका। पहले छिलके को धूप में सुखा लें। इसका पाउडर बना लें और इस पाउडर को दूध या पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर चेहरे को रगड़ें ताकि डेड स्किन सेल्स हट जाएं और बंद पोर्स खुल जाएं। फिर चेहरे को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें।

Ways to Look Younger : उपाय, जो उम्र बढ़ने के साथ आपको बनाए रखेंगे जवां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source