Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियों में सबसे ज्यादा चेहरे की रौनक खो जाती है। चेहरे ड्राई, डल और बेजान हो जाते हैं। समझ नहीं आता कि किस तरह से त्वचा की चमक को बरकरार रखा जाए। ठंड के मौसम में खूबसूरत और निखरी-दमकती त्वचा पाने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपके घर में मौजूद कुछ फल ही आपकी त्वचा की रंगत को निखार सकते हैं। रोजाना फलों का सेवन करना जितना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही त्वचा की खूबसूरती निखारने में भी होता है। फ्रूट पैक लगाकर आप मिनटों में अपनी त्वचा की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। खूबसूरत त्वचा पाने के लिए घर पर बनाएं ये फ्रूट फेस पैक (fruit face pack for glowing skin) और पाएं चेहरे पर एक नई निखार और नई चमक।
केले को इतनी अच्छी तरह मैश करें कि वह क्रीम-सा हो जाए। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दें। इसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धोएं। फिर हल्के हाथों से चेहरा पोंछकर गुलाब युक्त टोनर लगाएं। बनाना फेस पैक त्वचा के लिए टॉनिक का काम करता है और त्वचा को हेल्दी और खूबसूरत बनाता है।
ये फ्रूट फेस पैक स्किन के दाग धब्बे हटाने के लिए लगाएं
कच्चे सेब को पीस कर चेहरे पर लगाएं। 10-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दें। चाहें तो इसमें आटा या बेसन मिलाएं ताकि ये चेहरे पर चिपक सके। इस फेस फैक से मिनटों में त्वचा की खूबसूरती बढ़ जाती है। सेब स्किन को क्लीन करने के साथ-साथ महीन रेखाएं व चेहरे पर उभरी किसी भी तरह की सूजन भी कम करता है।
Beauty Tips : ओट्स से बने ये फेस पैक दिलाएंगे स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा