
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 14, 2020 5:50 PM IST
कब्ज़ की समस्या दूर करने में सहायक होंगे ये जूस
Tips for Glowing skin in Hindi : हेल्दी एंड ग्लोइंग स्किन के लिए हर कोई परेशान रहता है। हर इंसान अपने आपको जवां देखना चाहता है, इसके लिए वो तरह-तरह के उपाय करता है। इंसान की बढ़ती उम्र का असर उसके शरीर और स्किन में कम दिखे, इसके लिए हेल्दी डायट सबसे (Tips for Glowing skin) जरूरी होती है। यहां हम आपको ऐसे 4 जूस (juices for healthy skin) के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखते हैं। इन्हें पीने से आप ताउम्र जवां नजर आएंगी और त्वचा भी रहेगी हेल्दी।
वैसे तो गाजर को आप सब्जियों के रूप में या ऐसे ही कच्चा भी खा सकते हैं लेकिन इससे आप मात्रा में कम उपयोग करते हैं इसलिए गाजर के जूस को अपनी डायट में शामिल करना चाहिए। आयरन और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा के कारण यह ब्लड और स्किन के लिए बेहतर विकल्प होता है। हेल्दी एंड ग्लोइंग स्किन के लिए यह जूस बहुत फायदेमंद होता है।
Skin Care Tips: पुदीना है चेहरे के लिए फायदेमंद, जानें कैसे
चुकंदर आयरन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम भी होता है। शरीर में आवश्यक ब्लड निर्माण और स्किन निर्माण में चुकंदर फायदेमंद होता है। हेल्दी एंड ग्लोइंग स्किन के लिए चुकंदर का जूस रामबाण माना जाता है।
मौसमी का जूस बारह महिने मिलने वाला जूस है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को तमाम तरह के इंफेक्शन से बचाता है। मौसमी का जूस ब्लड के लिए भी बेहतर होता है। इसे अपनी डायट में जरूर शामिल करना चाहिए। हेल्दी एंड ग्लोइंग स्किन के लिए मौसमी का जूस बहुत ही जरूरी होता है।
संतरे में मौजूद सिट्रिक एसिड स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ सूर्य की खतरनाक किरणों से बचा के रखती है। रोजाना अपने डायट में संतरे के जूस को आप शामिल करते हैं, तो आपका पाचनतंत्र भी बेहतर रहता है।