
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 9, 2020 7:59 PM IST
घर पर ग्लोइंग स्किन पाने के आसान टिप्स।
ये जरूरी नहीं कि खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin Tips in hindi) पाने के लिए आपको बार-बार सैलून ही जाना पड़े। ग्लोइंग स्किन पाने के टिप्स तो कई हैं, जिसे आपको हर दिन ट्राई करना होगा। अपने घर पर चुनिंदा चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने पार्लर जाने की झंझट को दूर कर सकती हैं और निखरी और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। ये ग्लोइंग स्किन पाने के टिप्स (Tips for glowing skin in hindi) जरूर ट्राई करके देखें।
1 सप्ताह में दो बार स्क्रब काफी होता है लेकिन आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में धूल, धूप व प्रदूषण से सामना आपका रोज ही होता है। ऐसे में घरेलू माइल्ड स्क्रब से अपनी स्किन को डेली एक्सफोलिएट करना कोई गलत नहीं। घर पर ये माइल्ड स्क्रब बनाने के लिए आप बेसन में चुटकी भर हल्दी, कच्चे आलू का रस व दही मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब ये हल्का-हल्का सूखने लगे तो स्क्रब करें और कुछ मिनट बाद पानी से धो दें।
Sandalwood Benefits : त्वचा पर लगाएंगे चंदन का फेसपैक, तो होंगे ये 4 अद्भुत फायदे
2 पोर्स को बंद करने के लिए टोनर का इस्तेमाल कई बार स्किन को ड्राई भी कर देता है। ऐसे में अपनी स्किन की नमी बरकरार रखने के लिए आप होम-मेड टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। पुदीने की पत्तियों को एक गिलास पानी में तब तक उबालें। इस पानी को किसी बॉटल में बंद करके फ्रिज में रख दें और दिन में एक बार जरूर इस्तेमाल करें।
3 सीजनल फ्रूट केवल आपकी सेहत ही नहीं बल्कि सुंदरता में भी अहम रोल निभाते हैं। किसी भी एक सीजनल फ्रूट के पल्प को नारियल पानी व मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें। फ्रूट जैसा ग्लो आपके चेहरे पर भी दिखाई देने लगेगा।