Tea Leaves Benefits : चाय बनाने के बाद चायपत्ती से निखारें अपनी खूबसूरती, यूं करें इस्तेमाल

चाय की पत्ती कई औषधिय गुणों से भरपूर होती है। इसका उपयोग आप सौंदर्य को निखारने के लिए कर सकती हैं। जानें, किस तरह से चायपत्ती है (Tea leaves benefits) फायदेमंद...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 28, 2019 5:02 PM IST

चाय जब बन जाती है, तो उस चायपत्ती का आप क्या करती हैं, शायद फेंक देती होंगी? अब से ऐसा नहीं करें। यह चायपत्ती आपकी खूबसूरती को निखारने के काम आ सकती है। साथ ही कई शारीरिक समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। बची हुई चायपत्ती (Tea leaves benefits) से भी कई चमत्कारिक फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं। चाय की पत्ती कई औषधिय गुणों से भरपूर होती है। इसका उपयोग आप सौंदर्य को निखारने के लिए कर सकती हैं। जानें, किस तरह से चायपत्ती है (Tea leaves benefits) फायदेमंद...

डार्क सर्कल करे कम 

आंखों के नीचे गहरे (Tea leaves cures dark circle) काले निशान पड़ गए हैं या आंखों के नीचे सूजन है, बची हुई चाय की पत्ती का इस्तेमाल करें। आप टी बैग वाली चाय पीते हैं, तो ठंडे व गीले टी बैग्स को आंखों पर रखें। इसमें मौजूद कैफीन आंखों के दर्द, सूजन और काले घेरों को दूर करते हैं।

सनबर्न ना होने दे

चायपत्ती त्वचा को सनबर्न से बचाती है। सनबर्न के कारण त्वचा पर दाग हो गए हैं, तो इसे दूर करने के लिए टी बैग को ठंडे पानी में डुबाएं। हल्के हाथों से दबाते हुए चेहरे पर कुछ देर के लिए रखें। सनबर्न की समस्या दूर होगी।

रूखे बालों में लाए चमक

बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो रूखेपन को दूर करने के साथ उसमें चमक लाने के लिए चायपत्ती एक प्राकृतिक औषधिय उपचार है। इसे यूज करेंगी तो बालों में चमक आएगी। यह बालों के लिए काफी अच्छी कंडिशनर के रूप में काम करती है। चायपत्ती को पानी में डालकर 15 मिनट तक उबालें। पानी को ठंडा कर लें। इसके बाद बालों में शैम्पू करें। पानी से बालों को धो लें। जब बाल साफ हो जाएं, तब चायपत्ती वाले पानी को बालों पर लगाएं और 10 मिनट के बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

बदबू करे दूर 

जूते पहनने के बाद कुछ लोगों के पैरों से बहुत ज्यादा बदबू आती है। खासकर गर्मी के मौसम में, ऐसे में आप चायपत्ती का इस्तेमाल करें। चाय की पत्ती को पानी में डालकर उबालें। पानी ठंडा कर लें। इसे बाल्टी में डालें। अपने पैरों को कुछ देर इसमें डुबाकर रखें। ऐसा करने से पैरों की बदबू दूर हो जाएगी।

पेड़-पौधों के लिए है फायदेमंद

चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को डस्टबीन में फेंकने की बजाय गमले में डालें, जहां आपने पौधे लगा रखे हैं। यह खाद के रूप में काम करती है। इससे पेड़-पौधे काफी अच्छी तरह से खिल उठते हैं।

Facial Scrubbing : कब और कितनी बार करें स्क्रबिंग, जानें स्किन स्क्रबिंग का सही तरीका

Green Tea For Skin : ग्रीन टी स्किन के लिए भी है हेल्दी, जानें त्वचा पर कैसे करती है असर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source