
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 22, 2020 4:08 PM IST
इमली से डेड स्किन को साफ करने के 3 तरीके।
Tamarind for Skin: इमली (Tamarind) का खट्टा स्वाद और विटामिन सी जैसे इसके पोषक तत्व सेहत और स्वाद के लिहाज से इसे बेजोड़ बना देते हैं। लेकिन, इमली आपकी स्किन को भी बहुत से फायदे (Tamarind for Skin) पहुंचा सकती है। जी हां, इमली के इस्तेमाल से डेड स्किन की समस्या से राहत मिलती है। दरअसल, इमली में कुछ विशेष प्रकार के एसिड्स होते हैं। जो, नैचुरली स्किन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। बेरौनक त्वचा को सुंदर बनाने के लिए इमली (Tamarind for Skin) को इन 3 तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच इमली (Tamarind for Skin) को 10 मिनट भिगोकर रखें। फिर, इसे साफ करें और इमली का पेस्ट तैयार करें। इस इमली के पल्प को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे अपने चेहरे की मालिश करें और सादे पानी से चेहरा साफ करें।
इमली (Tamarind for Skin) को भिगो कर उसका पल्प बनाएं और उसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इसे, अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। 15 मिनट बाद सादे पानी से साफ करें। फिर, चेहरे पर सिली माइल्ड मॉश्चराइज़र से मसाज करें।
एंटी-बैक्टेरियल गुणों से भरपूर हल्दी को गुणकारी इमली (Tamarind for Skin) के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसमें थोड़ा-सा चावल का आटा या बेसन भी मिलाया जा सकता है। फिर, इसे चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रखें। फिर, ठंडे पानी से चेहरा साफ करें।