कहीं सूरज तो नहीं छीन रहा आपका निखार, कुछ बातों को अपनाकर अपनी त्वचा की दमक रखें बरकरार

गर्मियों में अक्सर लोग बॉडी की मॉइस्चराइजिंग को लेकर लापरवाह हो जाते हैं, लेकिन गर्मी में भी शरीर को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। दिन में दो बार चेहरे और बॉडी को माइल्ड क्लिंजर से साफ करें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 9, 2019 9:11 AM IST

कामकाजी महिलाएं, जिनका ज्यादातर समय बाहर ही बीतता है, उनकी त्वचा पर धूल-मिट्टी आदि का ज्यादा असर होता है। ऐसे में उन्हें नियमित रूप से अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए। आप कामकाजी महिला हैं तो कुछ टिप्स को ध्यान में रखते हुए इस गर्मी में अपने सौंदर्य को बरकरार रख सकती हैं।

काॅस्मेडिक स्किन एंड होम्यो क्लिनिक की काॅस्मेटोलॉजिस्ट व होम्योपैथी फिजीशियन डाॅ. करुणा मल्होत्रा का कहना है कि गर्मियों में सनबर्न, मुहांसे, रैशेज ज्यादा परेशान करते हैं। ऐसे में त्वचा को सूखा रखने के लिए पाउडर का इस्तेमाल भी अच्छा रहता है। खूब पानी पीना चाहिए और रसीले, लाल व पीले फलों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। खाने में एंटीऑक्साइड रिच खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इसमें आम, पपीता जैसे-फल शामिल हैं। साथ ही दिन भर में तीन से चार बार चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

त्वचा के लिए बड़े काम का है बेसन, यूं करें इस्तेमाल

कुछ आसान कदम उठाकर त्वचा को शानदार बनाएं

क्लिंजिंग- अगर आप निखरी त्वचा चाहती हैं, तो सबसे जरूरी है स्किन की सफाई। सोने से पहले मेकअप उतारना न भूलें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का मेकअप रिमूवर या क्लिंजर का इस्तेमाल करें। आंखें हमारी बॉडी की सेंसिटिव पार्ट होती हैं, इसलिए आंखों का मेकअप रिमूव करने के लिए ज्यादा ऑयल वाला रिमूवर इस्तेमाल करें। याद रखें, मेकअप में मौजूद केमिकल आपकी स्क्नि को नुकसान पहुंचाते हैं।

चेहरा धोएं- अपने चेहरे को सोप फ्री फेश वॉश से धोएं। ऐसा सोने से पहले रेगुलर करें। फेश वॉश से 1-2 मिनट तक चेहरे का मसाज करें। फिर साफ पानी से धो दें। ध्यान रहें, इसे ज्यादा वक्त तक चेहरे पर न लगा रहने दें। इससे आपकी स्किन मॉइस्चर खो देगी।

हाइड्रेट- इसके बाद जरूरत है कि आप अपने चेहरे को ठीक से हाइड्रेट करें। इसके लिए हथेली पर थोड़ी क्रीम और पानी की कुछ बूंदे लें। अच्छी तरह मिक्स करें और चेहरे का मसाज करें। ये क्रीम आपकी स्किन को रात भर मॉस्चराइज और हाइड्रेट करेगी।

गर्मी में इन घरेलू उपायों से पाएं ऑयली स्किन से छुटकारा, चेहरा दिखेगा खिला-खिला

पानी पिएं- शरीर की तरह स्किन को चकमदार और स्वस्थ बनाए रखने के लिए पानी की बेहद जरूरत होती है। रात को सोने से पहले कम से कम 1-2 गिलास पानी पिएं। ये आपकी स्किन में मौजूद नुकसानदेह टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है।

चादर बदलें- कई बार तकिए या चादर में मौजूद धूल-मिट्टी की वजह से आपकी स्किन पर रैशेज या इंफेक्शन हो जाते हैं, इसलिए बेहद जरूरी है कि सोने से पहले बिस्तर को अच्छी तरह साफ कर लें। कुछ दिन पर तकिए के कवर और चादर बदलें। कोशिश करें सिल्क, साटन और कॉटन की ही बेडशीट्स इस्तेमाल करें. इनका फैब्रिक मुलायम होता है, जिससे स्किन प्रॉब्लम नहीं होती।

शरीर को मॉइस्चर करें- गर्मियों में अक्सर लोग बॉडी की मॉइस्चराइजिंग को लेकर लापरवाह हो जाते हैं, लेकिन गर्मी में भी शरीर को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। दिन में दो बार चेहरे और बॉडी को माइल्ड क्लिंजर से साफ करें। फिर चेहरे पर अल्कोहल-फ्री टोनर लगाएं और इसके बाद 30 तक एसपीएफ वाला वाटर बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छी क्वॉलिटी का ही लोशन यूज करें। जिनकी स्किन सेंसटिव है, वे सेलिसायलिक बेस्ड फेशवॉश यूज करें।

गर्मी में झुलस न जाए त्वचा, इन आसान उपायों से करें देखभाल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source