स्किन समर केयर : सन एक्सपोजर से त्वचा पड़ सकती है काली, अपनाएं शहनाज हुसैन के ये टिप्स

दोपहर में खासकर 12 से 3 बजे के बीच सन एक्सपोजर से बचें, क्योंकि इस समय की धूप त्वचा के लिए नुकसानदायक होती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 10, 2019 9:56 AM IST

तेज चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलने का मन भला किसका करेगा, लेकिन काम के कारण आपको घर से निकलना ही पड़ता है। इस झुलसा देने वाली गर्मी में सब से बुरा प्रभाव त्वचा पर पड़ता है। उन युवतियों को गर्मी में ज्यादा समस्या होती है जिन की त्वचा अतिसंवेदनशील होती है। ऐसे में उन्हें सन एक्सपोजर के कारण टैनिंग की समस्या से जूझना पड़ता है। सन एक्सपोजर से सबसे पहले सन टैनिंग की समस्या शुरू हो जाती है। दरअसल, धूप में एक्सपोजर के कारण मेलानिन (त्वचा को रंगत प्रदान करने वाला तत्व) के निर्माण में बढ़ोत्तरी हो जाती है। मेलानिन त्वचा को धूप से निकलने वाले नुकसानदायक अल्ट्रा वायलेट रेडिएशन से सुरक्षा प्रदान करता है।

गर्मी में होने वाली फुंसियों और हीट रैशेज से कैसे पाएं निजात ?

सन एक्सपोजर से त्वचा पर क्या होता है असर ?

वास्तव में सन एक्सोपजर से होने वाले मेलानिन का निर्माण त्वचा के लिए सुरक्षात्मक प्रक्रिया है। जब मेलानिन का निर्माण त्वचा के नीचले परत पर होता है तो धीरे-धीरे यह त्वचा की बाहरी परत पर भी जा पहुंचता है। चूंकि, यह रंग में डार्क होता है इसलिए त्वचा धूप में टैंन हो जाती है। सन टैनिंग के अलावा सन एक्सपोजर से त्वचा में नमी की भी कमी हो जाती है। नुकसानदायक अल्ट्रावायलेट रेडिएशन के कई तरह के प्रभाव होते हैं जैसे ऑक्सिडेशन डैमेज से त्वचा पर प्रीमेच्योर एजिंग के लक्षण भी नजर आने लगते हैं, इसलिए यदि आप इस तपती गर्मी में भी खूबसूरत और खिली-खिली दिखना चाहती हैं और चाहती हैं कि टैनिंग का नकारात्मक असर आपकी त्वचा पर ना पड़े तो मशहूर सौंदर्य विशेषज्ञ और कॉस्मेटोलॉजिस्टशहनाज हुसैन से जानिए टैनिंग से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में-

जब जाएं घर से बाहर

- जब भी घर से बाहर निकलें सनस्क्रीन लोशन अप्लाई करें। बाहर जाते वक्त हैट, स्टोल से मुंह जरूर ढंक लें। हो सके तो छाता साथ रखें। वैसे ही सनस्क्रीन लें जिसमें एंटीटैन प्रॉपर्टीज मौजूद हों।

- दोपहर में खासकर 12 से 3 बजे के बीच सन एक्सपोजर से बचें, क्योंकि इस समय की धूप त्वचा के लिए नुकसानदायक होती है।

कहीं सूरज तो नहीं छीन रहा आपका निखार, कुछ बातों को अपनाकर अपनी त्वचा की दमक रखें बरकरार

- यदि त्वचा बहुत रूखी है तो ही सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करें नहीं तो सनस्क्रीन लोशन भी पर्याप्त है। चेहरे के अलावा खुले भागों जैसे हाथ, गर्दन पर भी सनब्लॉक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये भाग भी जल्दी ही टैनिंग से प्रभावित होते हैं। सन एक्सपोजर से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन क्रीम या लोशन अप्लाई करें।

- यदि आपको 1 घंटे से अधिक धूप में बाहर घूमना है तो फिर आप दोबारा से सनस्क्रीनअप्लाई करें। यदि त्वचा अधिक संवेदनशील है और धूप में जल्दी जल जाती है तो आपको हाई एसपीएफ वाले ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

- जिनकी त्वचा संवेदनशील है और डार्क स्पॉट्स व पैचेज जल्दी हो जाते हैं तो उन्हें 40 एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि त्वचा तैलीय है तो ऑयल फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। यदि आप स्विमिंग पूल, कहीं बाहर खेलने या फिर छुट्टियां मनाने किसी समुद्री इलाके में जाने वाली हैं तो सनस्क्रीन साथ में जरूर रखें।

स्वाद बढ़ाने के साथ त्वचा भी निखारे छोटी इलायची, जानें कैसे

- इसके अलावा आप फेशियल स्क्रब से भी टैनिंग की समस्या को दूर कर सकती हैं। आप चाहें तो स्किन टाइप के अनुसार फेशियल स्क्रब खरीदें। यदि त्वचा रूखी है तो सप्ताह में सिर्फ एक बार ही स्क्रब का इस्तेमाल करें पर त्वचा तैलीय है तो इसका इस्तेमाल जल्दी-जल्दी करना चाहिए। स्क्रब को हल्के हाथों से चेहरे पर गोलाई में घुमाते हुए रगड़ें और फिर पानी से साफ कर लें। इससे मृत त्वचा कोशिकाएं (डेड स्किन सेल्स) के साथ-साथ पिग्मेंट भी हट जाती है। त्वचा चमकीली तो होती ही है टैनिंग की समस्या भी दूर हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source