
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 7, 2019 3:52 PM IST
Halotherapy, is an alternate health care treatment which involves breathing salty air. © Shutterstock
कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथेरेपी का सहारा लिया जाता है। कई बार कीमोथेरेपी से त्वचा (Skin Care) पर नकारात्मक असर पड़ता है। त्वचा ड्राई और बेजान नजर आने लगती है। इससे त्वचा में जलन भी होती है। हालांकि, मार्केट में कई ऐसी दवाइयां और क्रीम उपलब्ध हैं, जो इस समस्या को कम कर सकते हैं, लेकिन अक्सर कीमोथेरेपी के दौरान किसी भी दवा या क्रीम के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसके लिए बेहरत होगा कि आप इन उपायों को आजमाएं, ताकि कीमोथेरेपी के दौरान (Skin Care during chemotherapy) आपकी त्वचा खूबसूरत और स्वस्थ (Skin Care) बनी रहे।
कीमोथेरेपी के दौरान गर्म पानी का प्रयोग ना करें। इस दौरान गर्म पानी इस्तेमाल करने से स्किन में मौजूद ऑयल कम होने लगता है, जिसके कारण स्किन और भी ज्यादा ड्राई रहने लगती है। बेहतर है कि हाथ-मुंह धोने या स्नान करने के लिए ठंडे पानी का प्रयोग करें या फिर हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
Whiteheads : स्किन पर हुए व्हाइटहेड्स की समस्या से दिलाएंगे छुटकारा, ये होम टिप्स
नहाने के बाद त्वचा पर लैवेंडर तेल या लोशन लगाएं। नहाने के बाद स्किन पोर्स साफ होने से खुल जाते हैं। जब आप लोशन अप्लाई करेंगी, तो वह अच्छी तरह से स्किन के अंदर जाकर त्वचा को नमी प्रदान करेगा। कीमोथेरेपी के दौरान लैवेंडर से तैयार क्रीम या ऑयल लगाना बेस्ट होता है। इससे त्वचा पर चमक बनी रहती है।
रात में सोने से पहले हाथों-पैरों पर अच्छी तरह से मालिश करें। ठंड का मौसम है, तो मालिश करने के बाद हाथों-पैरों में दस्ताने और मोजे जरूर पहनें। इससे त्वचा मुलायम बनी रहेगी। स्किन में नमी बरकरार रहेगी।
Winter Skin Care : सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से बचने के लिए बनाएं घर पर ये 3 उबटन
कीमोथेरेपी से लोगों में तनाव आ जाता है। इस तनाव की चपेट में खुद को ना आने दें वरना आप इलाज के दौरान कमजोर पड़ सकते हैं। तनाव से त्वचा रूखी होने लगती है। तनाव कम करने के उपाय आजमाएं। स्पा में जाकर मालिश कराएं। मालिश से भी तनाव कम हो जाता है। इससे त्वचा भी कोमल होगी।