hamburger icon
A
Read in English

रात के आसान ब्यूटी टिप्स जो त्वचा की देखभाल के साथ देते हैं ग्लोइंग स्किन

रात में सोने से पहले स्किन केयर के टिप्स जरूरी होते हैं. अगर रात में आप इन ब्यूटी टिप्स को अपनाते हैं तो चेहरे की त्वचा चमकती रहती है. हेल्दी स्किन के लिए कुछ जरूरी त्वचा की देखभाल वाले उपाय यहां जान सकते हैं.

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 11, 2020 2:23 PM IST

त्वचा की देखभाल (Night Skin Care Tips ) के लिए दिन के समय सभी कुछ न कुछ ब्यूटी टिप्स अपनाते हैं. पूरे दिन बाहर रहने वाले लोगों की स्किन प्रदूषण, धूल और सूर्य की किरणों के संपर्क में आती है. ऐसे में रात में सोने से पहले स्किन केयर (Night Beauty Tips) के कुछ खास उपाय करने जरूरी होते हैं. महिलाओं की त्वचा कोमल और मुलायम होती है. दिन में प्रदुषण और धूल की वजह से त्वचा पर बूरा असर पड़ता है. सुंदर त्वचा के लिए यह जरूरी होता है कि आप रात में सोने से पहले कुछ ब्यूटी केयर वाले उपाय अपनाएं. आइए जानते हैं सोने से पहले स्किन केयर के लिए क्या-क्या करना जरूरी होता है.

जब भी आप सोते हैं शरीर पूरे दिन के नुकसान को फिर से ठीक करने में लग जाता है. दिन में त्वचा पर हुए प्रदूषण और धूल के हमलों से भी त्वचा को शरीर रात में ठीक करता है. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि त्वचा को सामान्य तौर पर साफ करके ही सोने जाएं. सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए आसान ब्यूटी टिप्स.

रात में चेहरा धोना जरूरी

सोने से पहले आपको अपने चेहरे की सफाई जरूर करनी चाहिए. रात में सोने से पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी के साथ किसी फेसवॉश या घरेलू उबटन से साफ करना चाहिए. आप बेसन या मुल्तानी मिट्टी के उबटन का भी प्रयोग कर सकती हैं. रात को स्किन केयर के 8 टिप्स.

30 के बाद रेटिनॉल का उपयोग करें

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे में झुर्रियां बढ़ने लगती है. ऐसे में आप सोने से पहले चेहरे पर रेटिनॉल का उपयोग जरूर करें. रेटिनॉल का उपयोग आपके चेहरे की झुर्रियों को कम करने का काम करता है. रेटिनॉल का उपयोग करने से पहले किसी ब्यूटी एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें. ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश और फेस पैक.

एंटी ऑक्सीडेंट का उपयोग 

स्किन केयर के लिए सबसे जरूरी होता है एंटी ऑक्सीडेंट. त्वचा के पोषण के लिए एंटी ऑक्सीडेंट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. त्वचा की देखभाल के लिए एंटी ऑक्सीडेंट वाले कुछ क्रीम भी आती हैं आप उनका भी उपयोग कर सकी हैं. एंटी ऑक्सीडेंट्स क्रीम एक तरह से सीरम होती है जो त्वचा को सेहतमंद बनाती हैं.

रात में स्क्रबिंग न करें

सोने से पहले जब भी चेहरा साफ करें तो स्क्रबिंग न करें. ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं की स्किन स्क्रबिंग से चेहरे की त्वचा को नुकसान होता है. सप्ताह में एक बार आप चेहरे की स्क्रबिंग कर सकते हैं. सर्दियों में फेस वॉश की ये गलतियां स्किन को करती है डैमेज.