
... Read More
ग्लोइंग स्किन टिप्स। © Shutterstock.
हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा (Skin Care Tips) हमेशा दमकती और निखरी नजर आए। चेहरे (Skin Care Tips) पर एक भी दाना हुआ नहीं कि महिलाएं खासकर यंग युवतियां तरह-तरह के उपाय ट्राई करने लगती हैं। ऐसा करना भी सही है, क्योंकि आप बाहर से साफ-सुथरे दिखेंगे तो ही अंदर से आपमें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का विकास होगा।
स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत होती है, तो दूसरे लोग तारीफ भी करते हैं। यदि आप यूं हीं अपनी त्वचा के लिए तारीफें पाना चाहती हैं, तो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन टिप्स को आजमा सकती हैं।
एक्सरसाइज करना ना सिर्फ आपके पूरे सेहत के लिए सही होता है, आपको हेल्दी रखता है, शरीर के अंगों जैसे दिल और फेफड़ों के लिए बेहतर होता है, बल्कि इससे आपकी त्वचा भी सुंदर और चमकदार बनी रहती है। एक्सरसाइज से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे त्वचा की कोशिकाओं को भी पोषण मिलता है। एक्सरसाइज करने से त्वचा अंदर से चमकती है।
यदि आप मानसिक तनाव में रहते हैं, तो इससे आपकी त्वचा पर नकारात्मक असर पड़ता है। नियंत्रित रूप से सांस की एक्सरसाइज करने से तनाव भी दूर होता है, दिमाग भी शांत रहता है, साथ ही त्वचा पर भी पॉजिटिव असर होता है। रात में सोने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। सांस लें और पेट को हवा से भरें। अब धीरे-धीरे हवा को निकालें। 5 से 20 मिनट के लिए इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करें।
Skin Care Tips : इन नुस्खों से डेड सेल्स हटाकर पाएं ग्लोइंग स्किन
ध्यान यानी मेडिटेशन करने से भी त्वचा में निखार के साथ ग्लो आता है। मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होता है। दिमाग शांत रहने से सकारात्मक ऊर्जा शरीर से निकलती है, जो त्वचा में ग्लो लाने में सहायता करता है। मेडिटेशन से तनाव तो कम होता ही है, आप जीवंत भी महसूस करते हैं।
रात में जल्दी सोने और जल्दी उठने से भी त्वचा स्वस्थ बनी रहती है। रात में देर से सोने और पर्याप्त नींद न लेने के कारण शरीर में सूजन की कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाती है। इससे आपको मुंहासे और त्वचा रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। भरपूर नींद लेने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। खून में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल कम होता है।