Beauty Tips : हाथों-पैरों को रखना है कोमल, तो अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स

गर्मी हो या सर्दी, अपने हाथों और पैरों की केयर करना बहुत जरूरी है वरना ये काले पड़ जाते हैं। जानें कुछ खास टिप्स के बारे में, जो हर मौसम में हाथों-पैरों की खूबसूरती को बरकरार रखते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 19, 2019 6:30 PM IST

गर्मी हो या सर्दी अपने शरीर की खास देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अक्सर महिलाएं चेहरे की त्वचा का तो खूब ख्याल रखती हैं, लेकिन हाथों-पैरों पर जरा भी ध्यान नहीं देती हैं। त्वचा को खूबसूरत बनाए रखना है, तो आपको हाथों-पैरों की देखभाल (Skin care tips) भी करनी होगी वरना सर्दियों के मौसम में ये बेहद ड्राई, फटे-फटे से नजर आने लगेंगे। हाथों-पैरों की त्वचा बहुत जल्दी काली भी पड़ जाती है, क्योंकि यह अधिक समय तक खुली रहती है। गर्मी हो या सर्दी, अपने हाथों और पैरों की केयर करना बहुत जरूरी है वरना ये काले पड़ जाते हैं। जानें कुछ खास टिप्स (Skin care tips) के बारे में, जो हर मौसम में हाथों-पैरों की खूबसूरती को बरकरार रखते हैं...

हाथों-पैरों की खूबसूरती के लिए टिप्स

1 हाथों और पैरों (hand and feet care tips) की चमक बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से मॉयश्चराइज करना चाहिए। स्किन के हेल्दी लुक के लिए होममेड पैक मैजिकल तौर पर काम करते हैं। इसके लिए खरबूज, ग्लिसरीन की कम से कम तीन बूंद और एक चुटकी हल्दी को अच्छे से मिलाकर फ्रीजर में 5 मिनट के लिए रख दें। इस पैक को 15 मिनट के लिए लगाएं और काली हो चुकी और मृत त्वचा से मुक्ति पाने के लिए सर्कल में रगड़ें।

2 हाथ-पैर की घर पर नियमित देखभाल (Skin care tips in hindi) के लिए आटा, चोकर और मलाई का मिश्रण उपयुक्त है। नींबू का उल्टा भाग भी कोहनी और पैरों के लिए चमत्कारिक है। दरअसल, नींबू में क्षारीय तत्व होता है, जिसमें मेलानिन को संतुलन में रखने की क्षमता होती है। नींबू का उपयोग स्क्रबर के तौर बेहतर है। इसके उल्टे हिस्से पर चीनी छिड़क कर टैन हिस्सों पर रगड़ें। इसके नियमित उपयोग से मृत त्वचा भी निकल जाती है।

अब चॉकलेट बढ़ाएगा आपके पैरों की खूबसूरती, करें घर पर चॉकलेट पेडीक्योर

3 लाइट मॉयश्चराइजर या जेल बेस्ड मॉयश्चराइजर का दिन में दो बार इस्तेमाल करना चाहिए। इन दिनों बाजार में वॉटर बेस्ड मॉयश्चराइजर उपलब्ध हैं, जो इस मौसम के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।

4 ड्राई स्किन (Skin care tips) वालों को जैतून और अरंडी के तेल की कुछ बूंदों को अच्छे से मिलाकर हल्का गर्म कर लेना चाहिए। रात में सोने से पहले दो से पांच मिनट तक हाथ और पैर में इस मिश्रण से मालिश करनी चाहिए। हॉट टॉवेल स्टीम का इस्तेमाल भी तेल को स्किन के अंदर प्रवेश कराता है। इससे ड्राइनेस भी दूर होती है।

5 स्किन वैसी ही नजर आती है, जैसा आप खाते हैं। आप जो भी खाते हैं, वह हमारे मेटाबॉलिज्म को निर्देशित करता है, जिसका असर त्वचा और बालों पर दिखाई देता है, इसलिए फ्राइड फूड, जंक फूड, नॉनवेज और रेडी टू इट पैक नहीं खाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source