Skin care Tips : त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

चिपचिपी त्वचा गर्मी और बरसात, दोनों ही मौसम में अधिक देखभाल मागती है। इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को चमकदार और हेल्दी बना सकती हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 5, 2019 9:09 AM IST

सर्दी हो, गर्मी हो या फिर बारिश का मौसम, त्वचा की जरूरतें बदलती रहती हैं। मौसम के अनुसार ही त्वचा की देखभाल भी करनी चाहिए। जब बात करें गर्मी और मानसून सीजन की तो स्किन को ग्लोइंग, सॉफ्ट, सुरक्षित और चमकदार बनाना (Skin care Tips in Hindi) चुनौती का काम होता है। कई बार मानसून में चेहरे पर दाने, फोड़े-फुंसियां होने की समस्या अधिक बढ़ जाती है। चिपचिपी त्वचा गर्मी और बरसात, दोनों ही मौसम में अधिक देखभाल मागती है। इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को चमकदार और हेल्दी (Skin care Tips in Hindi) बना सकती हैं...

हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में हमारी त्वचा नमी खो देती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। त्वचा को दिनभर हाइड्रेट रखने के लिए 10 से 12 गिलास पानी पिएं। फलों का सेवन करें। देखें, कैसे आपकी त्वचा फूलों की तरह तरोताजा और खिल उठती है।

मॉइस्चराइजिंग

रात को सोने से पहले त्वचा को अच्छी तरह से पानी से साफ करें। उसके बाद टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करें।

Home Remedies for Pimple Scars : आसान से उपायों से दूर होंगे एक्ने स्कार्स

मेकअप थोड़ा कम

चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि भारी मेकअप से दूर रहें। त्वचा को ताजा रखने के लिए चिपचिपे बैक्टीरिया और चेहरे से पसीने को धोने की आदत शामिल करें।

सनस्क्रीन

जब भी आप बाहर जाएं तो सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें। सनस्क्रीन अल्ट्रावायलेट (यूवी) विकिरण के दुष्प्रभाव से बचाता है।

एक्सफोलिएट

दिन में दो बार अपना चेहरा साफ करें। जिद्दी गंदगी को दूर करने के लिए सप्ताह में दो से तीन बार अपनी त्वचा को साफ और स्क्रब करें।

होममेड फेस पैक

दूध, शहद और दलिया जैसे रसोई की सामग्री का उपयोग कर त्वचा को चमकदार और चिकना बनाया जा सकता है। आप फलों के फेस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source