Skin Care Tips: मानसून के मौसम में स्किन की परेशानी ऐसे रखें दूर

Glowing Skin Tips : मानसून आते ही स्किन केयर को हम भूल जाते हैं. अक्सर लोगों गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए तमाम उपाय करते हैं. लेकिन जैसी मानसून आता है हम लापरवाह हो जाते हैं. लेकिन Glowing Skin के लिए मानसून में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 13, 2019 11:32 AM IST

Glowing Skin Tips : मानसून आते ही स्किन केयर को हम भूल जाते हैं. अक्सर लोगों गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए तमाम उपाय करते हैं. लेकिन जैसी मानसून आता है हम लापरवाह हो जाते हैं. लेकिन Glowing Skin के लिए मानसून में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि बरसात के मौसम में त्वचा की देखभाल इतनी जरूरी नहीं तो आप भूल कर रहे हैं. क्योंकि मानसून के मौसम में Skin Care की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. आइए जानते हैं मानसून के मौसम में स्किन केयर के लिए कौन से Glowing Skin Tips अपनाने चाहिए.

चेहरे की सफाई कैसे करें ?

बरसात के मौसम में चेहरे की सफाई बेहद जरूरी होती है. क्योंकि यह उमस का मौसम होता है. अगर चेहरे के स्किन की ठीक से सफाई न हो तो चेहरे की चमक चली जाती है.

मानसून में अगर चेहरे की त्वचा की देखभाल ठीक से न की जाए तो बैक्टेरिया और फंगल इंफेक्शन का भी खतरा बढ़ जाता है.

कुछ लोग बारसात में बाहर घूमने के बाद भी चेहरे की सफाई नहीं करते हैं. ऐसा करना स्किन के लिए खतरनाक हो सकता है. क्योंकि बरसात में ऊपर से आने वाले पानी में कई तरह के कैमिकल्स हो सकते हैं. जो इंफेक्शन का कारण बनते हैं. फोड़े और दाने होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

फेस वॉश कैसे करें 

बरसात के मौसम में चेहरे की सफाई के लिए फेस वॉश जरूरी होता है. इसके लिए आप अपनी स्किन के अनुसार फेस वॉश का चयन करें.

सुबह नहाते वक्त चेहरा साफ करने के साथ रात में सोने से पहले फेस वॉस जरूर करें. इसके अलावा बरसात में अगर बाहर जाते हैं, तो आने के बाद चेहरे के साथ पूरे शरीर की ठीक से सफाई करें.

हेल्दी स्किन के लिए डाइट 

मानसून के मौसम में स्किन के पोषण के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. बरसात के मौसम में ज्यादा तेल वाले खाद्य पदार्थ न खाएं.

खाने में विटामिन सी और विटामिन ई वाले खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें. इससे आपकी स्किन ग्लो बनी रहती है. हेल्दी डाइट लेने से स्किन का ग्लो बना रहता है. एक बात हमेशा ध्यान रखें कि त्वचा के लिए विटामिन ई बहुत जरूरी होता है.

त्वचा के लिए जरूरी है तरल पदार्थ व पानी 

कुछ लोग बरसात का मौसम आते ही पानी कम पीते हैं. लेकिन यह त्वचा कि देखभाल पर बूरा असर डालता है. मानसून में स्किन को पानी की जरूरत गर्मी के मौसम से भी ज्यादा जरूरी होती है.

पानी ज्यादा नहीं पी पाते हैं तो खाने में तरल पदार्थों को शामिल करें. इसके लिए आप पानी वाले फल के साथ हरी सब्जियों और जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

स्किन के साथ बालों का भी रखे ध्यान 

ऐसा नहीं है कि बरसात के मौसम में सिर्फ स्किन की देखभाल करना जरूरी होता है. बरसात में बालों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है.

इस मौसम में अगर बालों की ठीक से सफाई न की जाय तो बालों में डैंड्रफ और खुजली की परेशानी होती है. कुछ लोगों के सर की स्किन में बीमारी का खतरा भी रहता है.

शैम्पू और कंडीशनर 

बालों की देखभाल के लिए शैम्पू और कंडीशनर दोनों का इस्तेमाल करें. अगर आपके बार घुंघराले हैं तो इनकी सफाई में विशेष ध्यान रखें.

बारिश में बालों को कंडीशनर करना न भूलें. बालों के लिए मानसून के मौसम में कंडीशनर बेहद जरूरी होता है. आप बालों के साथ-साथ स्किन की भी देखभाल कर रहें हैं, इस बात को कभी न भूलें.

इस मौसम में अगर आप इन Glowing Skin Tips को अपनाते हैं तो कई तरह की परेशानी से बच जाते हैं.

मुल्तानी मिट्टी से यू पाएं बेदाग, निखरी और कोमल त्वचा.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source