Beauty Tips : इन पांच घरेलू चीजों से पाएं कुछ ही दिनों में दमकती त्वचा

गाजर, ऑलिव ऑयल, राइस पाउडर आदि कुछ ऐसी ही चीजें हैं, जो बालों से लेकर चेहरे की त्वचा को हेल्दी, आकर्षक बनाने के काम आती हैं। जानें, ऐसी ही कुछ ब्यूटी (Skin care tips) को बढ़ाने वाली चीजों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 22, 2019 11:48 AM IST

दुनिया भर में कई ऐसी चीजें हैं, जो त्वचा की खूबसूरती (Skin care tips) बढ़ाने के काम आती हैं। इनमें से कुछ चीजों का आप हर दिन इस्तेमाल करती होंगी, लेकिन शायद ही इन्हें अपनी स्किन पर यूज किया हो। गाजर, ऑलिव ऑयल, राइस पाउडर, बीयर आदि कुछ ऐसी ही चीजें हैं, जो बालों से लेकर चेहरे की त्वचा को हेल्दी, आकर्षक बनाने के काम आती हैं। जानें, ऐसी ही कुछ ब्यूटी (Skin care tips) को बढ़ाने वाली चीजों के बारे में...

गाजर

गाजर ना सिर्फ आंखों और अन्य सेहत संबंधित रोगों से बचाए (Carrot Skin Benefits) रखती है, बल्कि इसका जूस स्किन टैनिंग की समस्या को दूर कर देता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन अधिक होता है, जो त्वचा की रंगत में निखार लाता है।

बीयर

जर्मनी में बीयर का इस्तेमाल सिर्फ किसी खास उत्सव के दौरान ही पीने के लिए नहीं किया जाता है, बल्कि कुछ महिलाएं इसे पानी में मिलाकर सूखे बालों पर डालती हैं ताकि बालों की चमक बढ़ जाए।

ईमू ऑयल 

क्या आपने कभी ईमू ऑयल (Emu Oil Skin Benefits) को अपनी त्वचा पर अप्लाई किया है? नहीं किया है, तो जरूर करें। यह तेल त्वचा और बालों के लिए बेहतरीन माना गया है। इससे त्वचा (Skin care tips) और बालों को पोषण मिलता है। इसमें हीलिंग प्रॉपर्टी होती है, जो त्वचा से संबंधित समस्याएं जैसे सोरायसिस, एग्जीमा, एक्ने और जलन को कम करता है।

दूध

दूध का भी वर्षों से सौंदर्य निखार के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। खासकर, कच्चा दूध अधिक फायदेमंद है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड वैसी प्रोटीन को डिजॉल्व करता है, जो मृत त्वचा कोशिकाओं को त्वचा पर जकड़ कर रखती हैं।

Scalp Care Tips : सिर की खुजली दूर करे गेंदे का फूल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

राइस पाउडर

ऐसा माना जाता है कि जापान की नर्तकियों ने वर्षों त्वचा (Skin care tips) पर होने वाली झाइयों, झुर्रियों, ब्लेमिशेज, पिग्मेंटेशन आदि को दूर करने के लिए राइस पाउडर का इस्तेमाल किया करती थीं। आज मुख्य सामग्री के रूप में राइस पाउडर को कोई सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल लाया जाने लगा है।आप भी इससे फेस पैक तैयार कर चेहरे पर लगा सकती हैं और झुर्रियों, पिग्मेंटेशन की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source