
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : December 3, 2019 7:48 PM IST
वर्किंग वुमन के लिए स्किन केयर टिप्स।
कामकाजी महिलाओं के लिए घर से लेकर बाहर तक इतना काम होता है कि उन्हें अपने लिए वक्त ही नहीं मिलता। धीरे-धीरे उम्र ढलने के साथ ही बाल, त्वचा सबका बुरा हाल हो जाता है। त्वचा पर बिल्कुल भी ध्यान ना देने से धूल-मिट्टी आदि का बुरा असर होता है। ऐसे में वर्किंग वुमन को नियमित रूप से अपनी त्वचा का ध्यान (Beauty tips for working women) रखना चाहिए। कुछ टिप्स को ध्यान में रखते हुए आप अपनी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं। मौसम चाहे कोई भी हर मौसम में त्वचा की देखभाल जरूरी है। गर्मी हो या सर्दी, सनटैन, मुंहासे, रैशेज की समस्या बनी ही रहती है। जिनकी स्किन ऑयली होती है, उन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। क्या करना चाहिए वर्किंग वुमन को स्किन केयर के लिए, कुछ टिप्स (skin care tips for working women) पर डालें नजर...
अगर आप निखरी त्वचा चाहती हैं, तो सबसे जरूरी है स्किन की सफाई (skin care for working women) करना। सोने से पहले मेकअप उतारना न भूलें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का मेकअप रिमूवर या क्लिंजर का इस्तेमाल करें। आंखें शरीर की सेंसिटिव पार्ट होती है, इसलिए आंखों का मेकअप रिमूव करने के लिए ज्यादा ऑयल वाला रिमूवर इस्तेमाल करें। याद रखें, मेकअप में मौजूद केमिकल आपकी स्क्नि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसके बाद अपने चेहरे को ठीक से हाइड्रेट करें। इसके लिए हथेली पर थोड़ी क्रीम और पानी की कुछ बूंदे लें। अच्छी तरह मिक्स करें और चेहरे का मसाज करें। ये क्रीम आपकी स्किन को रात भर मॉस्चराइज और हाइड्रेट करेगी।
Dark Circle : आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने के कारण और दूर करने के उपाय
अपने चेहरे को सोप फ्री फेश वॉश से धोएं। ऐसा सोने से पहले हर दिन करें। फेश वॉश से 1-2 मिनट तक चेहरे का मसाज करें। फिर साफ पानी से धो दें। ध्यान रहे, इसे ज्यादा वक्त तक चेहरे पर न लगा रहने दे। इससे आपकी स्किन मॉइस्चर खो देगी।
शरीर की तरह स्किन को चकमदार और स्वस्थ बनाए रखने के लिए पानी की बेहद जरूरत होती है। रात को सोने से पहले कम से कम 1-2 गिलास पानी पिएं। ये आपकी स्किन में मौजूद नुकसानदेह टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है।
कई बार तकिए या चादर में मौजूद धूल-मिट्टी की वजह से आपकी स्किन पर रैशेज या इंफेक्शन हो जाता है, इसलिए सोने से पहले बिस्तर को अच्छी तरह से साफ कर लें। प्रत्येक सप्ताह तकिए के कवर और चादर को बदलें। सिल्क, सैटिन और कॉटन की बेडशीट्स इस्तेमाल करें। इनका फैब्रिक मुलायम होता है, जिससे स्किन प्रॉब्लम नहीं होती।