Skin Care Tips 2020 : नए साल में इन 5 स्किन केयर रेजोल्युशन से बनाएं अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग

skin care tips for 2020 : यदि आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा हेल्दी, ग्लोइंग और जवां बनी रहे, तो नए वर्ष पर आप कुछ खास स्किन केयर रेजोल्युशन (Skin care resolution 2020) लेकर अपनी त्वचा को ग्लोइंग, बेदाग और जवां बनाए रख सकती हैं

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 29, 2019 5:45 PM IST

हर कोई नए साल पर कुछ ना कुछ संकल्प (New year resolution) लेता है। कोई वजन कम करना चाहता है, तो कोई एल्कोहल की आदत से पीछा छुड़ाने का संकल्प लेता है। हम आपको आपकी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ संकल्पों के बारे में बताएंगे। इन्हें आने वाले वर्ष (New year 2020) में आजमाकर दखें, आपकी त्वचा पूरे साल निखरी-निखरी, बेदाग, हेल्दी और ग्लोइंग नजर आती है। हालांकि, बहुत कम ही लोग होते हैं, जो स्किन से जुड़े रेजोल्युशन (skin care new year resolution) लेते हैं। शरीर के बाकी अंगों की तरह ही स्किन को भी केयर की काफी जरूरत होती है। यदि आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा हेल्दी और साफ-सुथरी बनी रहे, तो नए वर्ष पर इस तरह करें अपनी त्वचा की देखभाल (Skin Care Tips for 2020)....

नए साल पर त्वचा की देखभाल के लिए कुछ टिप्स (Skin Care Tips For New Year)

मेकअप हटाना ना भूलें

अक्सर कुछ महिलाएं मेकअप उतारे बिना ही रात में सो जाती हैं। ऐसा करती आई हैं, तो अब अगले साल के लिए यह संकल्प (skin care resolution 2020) लें कि आप बिना मेकअप हटाए नहीं सोएंगी। रात भर त्वचा पर हेवी मेकअप लगे रहने से आपकी त्वचा को नुकसान (Skin Care Tips for 2020) पहुंच सकता है। मेकअप में मौजूद केमिकल्स स्किन को काफी प्रभावित कर सकती हैं।

Daily Health Tips : सर्दियों में फटे होठों से बचने के टिप्स और घरेलू उपाय

फेस वाइप्स का नहीं करेंगी यूज

जल्दी में होने के कारण कुछ महिलाएं चेहरे को साबुन तो क्या पानी से भी नहीं धोती हैं। पानी और साबुन की बजाय चेहरे की साफ-सफाई के लिए फेस वाइप्स का इस्तेमाल करती हैं। फेस वाइप्स का अधिक इस्तेमाल चेहरे की सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। आप फेस वाइप्स की बजाय क्लींजर का इस्तेमाल करें। कॉटन पर क्लींजर लेकर चेहरे को साफ कर सकती हैं।

पानी पिएंगी खूब

क्या आपको पता है कि पानी ना सिर्फ शरीर से टॉक्सिन चीजों को बाहर निकालता है, बल्कि यह चेहरे पर भी ग्लो लाता है। इसके स्किन में नमी बनी रहती है और त्वचा ड्राई नहीं होती है। यदि आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के साथ ही हेल्दी रहना चाहती हैं, तो दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता और आपको मिलती है दमकती त्वचा। तो न्यू ईयर 2020 पर संकल्प लें कि आप पानी अधिक से अधिक पिएंगी।

Healthy Habits 2020 : नए साल में हेल्दी रहने के लिए जरूर अपनाएं ये 6 हेल्दी हैबिट्स

हर रात चेहरे की सफाई

यदि आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा यूं ही वर्ष 2020 में ही क्या आजीवन दमकती रहे, तो फिर आपको रात में सोने से पहले चेहरे को जरूर साफ करेंगी। इसके लिए आप पानी या फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेशवॉश से चेहरा साफ करने के बाद आप अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर लगाकर सोएं।

हेल्दी डायट लेंगी

आप कम से कम जंक फूड, मसालेदार, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन करके भी अपनी त्वचा को स्वस्थ बनाए रख सकती हैं। इसके लिए आपको अपने भोजन में हेल्दी और बैलेंस्ड डायट शामिल करेंगी। इसमें फल, हरी सब्जियां, दालें, अनाज, दही, दूध जैसी हेल्दी चीजों का सेवन नियमित रूप से करेंगी। हरी साग-सब्जी और फलों से तैयार जूस पीने से त्वचा पर ग्लो और निखार आती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source