Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
उम्र बढ़ने के साथ त्वचा का कसाव कम होने लगता है. बढ़ती उम्र को हर कोई कम करना चाहता है. हमारे शरीर में दो ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को जवां बनाते हैं. कोलेजन और इलास्टिन दो ऐसे तत्व हैं जो त्वचा को जवां रखते हैं. स्किन केयर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कोलेजन और इलास्टिन एक तरह से प्रोटीन ही हैं. जो लोग इन दो तत्वों का उपयोग कम करते हैं उनकी स्किन का कसाव कम होने लगता है. कोलेजन और इलास्टिन से त्वचा को ताकत और लचीलापन मिलता है. त्वचा की चमक और सुंदरता के लिए जरूरी कोलेजन और इलास्टिन खान-पान के पदार्थों से मिलता है.
अगर आप डेली डाइट में कोलेजन और इलास्टिन वाले फूड का सेवन करते हैं तो स्किन का ग्लो बना रहता है. इन दोनों तत्वों के अलावा कुछ विटामिन भी होते हैं जो त्वचा की देखभाल के लिए जरूरी होते हैं. आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी पोषक तत्व कौन-कौन से हैं.
विटामिन ई एक वसा में घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट है फ्री-रैडिकल के निष्क्रिय काम करता है और त्वचा को धूप से होनेवाले नुकसान से बचाता है. विटामिन सी के साथ, विटामिन ई शरीर में कोलेजन भंडार का निर्माण करने का काम करता है.
डेली डाइट में विटामिन ई के सबसे अच्छे स्रोत वाले खाद्य पदार्थों में शामिल हैं- नट्स, पालक, साबुत अनाज, ऑलिव ऑयल और सनफ्लॉवर ऑयल. विटामिन ई को त्वचा पर लगाने से फायदा होता है. जाने क्या है पिगमेंटेशन, इसके प्रकार, कारण और बचने के तरीके.
विटामिन बी 8 प्रकार के विटामिन्स का एक परिवार है थायामिन (thiamine), राइबोफ्लैविना (riboflavin), नियासिन (niacin), पैंटोटेनीक एसिड (pantothenic acid), विटामिन बी6 (vitamin b6), बायोटिन (biotin), फोलिक एसिड (folic acid) और विटामिन बी 12 (vitamin B12) विटामिन बी परिवार का हिस्सा हैं. साथ ही, वे मानव शरीर में कोलेजन के उत्पादन में मदद करते हैं.
स्टडीज़ से पता चला है कि ऐसे लोग जिनमें विटामिन बी2 और विटामिन बी6 की कमी होती है उनकी त्वचा में बहुत कम कोलेजन का निर्माण होता है. इसलिए आप अपने भोजन में विटामिन बी की अच्छी आपूर्ति के लिए बीन्स, मटर-राजमा जैसे सूखे अनाज, हरी सब्जियों और गोभी-पत्तागोभी-बंदगोभी आदि शामिल करें. जिद्दी झाइयों से नहीं मिल पा रहा है छुटकारा, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे.
स्वस्थ और कसी हुई त्वचा के लिए, आपके शरीर को एलिस्टिन और कोलेजन दोनों को एक साथ जोड़कर रखना पड़ता है. और तांबा एक ऐसा ही खनिज जो इसमें मदद करता है.
शरीर में एंजाइम लाइसील ऑक्सिडीज़ की गतिविधि को बढ़ाने के लिए कॉपर या तांबे की आवश्यकता होती है, जो कोलेजन और इलास्टिन को जोड़ने में मदद करती है. ऑर्गन मीट, शेलफिश, काजू, बादाम, सूरजमुखी के बीज और दालों में यह खनिज पदार्थ अच्छी मात्रा में पाया जाता है. होठों का कालापन दूर करें ये खास लिप पिगमेंटेशन टिप्स.
इन सभी फलों में एक बात खास है और वह है इनसे मिलनेवाला विटामिन सी. जी हां, संतरा, नींबू और आंवले जैसे फलों में कोलेजन जैवसंश्लेषण के लिए आवश्यक पोषक तत्व विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. यह कोलेजन अणुओं को एक-दूसरे से जोड़ने और कोलेजन जीन को उत्तेजित करने के लिए महत्वपूर्ण है. 1 तो आप भी अपने आहार में विटामिन सी से समृद्ध फल और सब्जियां शामिल करें जिससे आपकी त्वचा चमकदार हो जाए.
एस्ट्रोजेन एक औरत के सबसे अच्छे दोस्त हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपको कम उम्र का दिखने में मदद करते हैं. एस्ट्रोजन आपकी त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन के स्तर को बढ़ाता है. शरीर में एस्ट्रोजेन की कमी होने पर त्वचा रूखी-सूखी, निर्जीव और झुर्रियों से भर जाती है. ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए, फाइटोस्ट्रोजन युक्त आहार लेना महत्वपूर्ण है.
क्या आप बचपन में जेली खाना पसंद करते थे ? यह जिलेटिन नामक एक प्रोटीन से बना है, जो हड्डियों और जानवरों के संयोजी ऊतकों में पाया जाता है. जिलेटिन का सेवन करने से आपके शरीर को कोलेजन और इलास्टिन की आपूर्ति में मदद मिल सकती है, जिससे झुर्रियां बनने की प्रक्रिया को रोकने में मदद मिलती है. मीट, बोन ब्रोथ, दही और आगर-आगर जैसे खाद्य पदार्थ जिलेटिन से भरपूर होते हैं.