
... Read More
Written By: Anshumala | Published : July 4, 2019 8:29 AM IST
40 की उम्र में महिलाएं यूं रखें अपनी त्वचा का देखभाल।© Shutterstock
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ने लगती है, आपके सेल्स बनने कम हो जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को खासकर 40 की उम्र में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें ऐसा स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए जो त्वचा को सूट करे। जब स्किन सेल्स कम बनते हैं, तो त्वचा पैची हो जाती है। उसके टेक्सचर में बदलाव आ जाते हैं। यह भी सच है कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को आप रोक नहीं सकती हैं। ऐसे में आपको ही त्वचा की खास देखभाल करनी चाहिए। इससे आप इस प्रक्रिया को धीमा कर सकती हैं। त्वचा पर होने वाले नकारात्मक प्रभावों को भी रोक सकती हैं।
40 वर्ष की उम्र की महिलाओं को झुर्रियों, साइंस ऑफ एजिंग, ग्रे हेयर, पिग्मेंटेशन होने की समस्या बढ़ जाती है। वैसे इसे लेकर अधिक परेशान नहीं होना चाहिए। आप कुछ डेली स्किन केयर रूटीन को फॉलो करके अपनी त्वचा की देखभाल करके उसे हरदम जवां बनाए रख सकती हैं।
त्वचा की देखभाल के लिए पहला स्टेप है क्लिंनजर का यूज। आपकी उम्र 40 या इससे ऊपर है तो आपको क्लिंनजर खरीदते समय ध्यान रखना होगा कि वो हल्का हो और पोषण से भरा हो। इस उम्र में आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है तो ऐसा ही क्लिंनजर लें, जिसमें सोप ना हो ताकि आपकी त्वचा और अधिक रूखी ना हो। उसमें कुछ प्राकृतिक गुण हो।
इसे भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन पाने के ईजी होम ब्यूटी टिप्स
पूरा दिन दौड़-भाग करते समय आपकी त्वचा धूल-मिट्टी, प्रदूषण और पसीने की शिकार होती है जो कि आपके पोर्स को बंद कर देती है। इससे एक्ने और कई त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। जितना जरूरी क्लिंनजर होता है, उतना ही जरूरी टोनर और मॉस्चराइजर होता है, क्योंकि ये आपकी त्वचा को साफ कर उसे खोई हुई नमी देता है। सोने से पहले हर दिन चेहरा साफ जरूर करें।
इस उम्र में ज्यादा क्रीमी मॉस्चराइजर लें, क्योंकि बढ़ती उम्र में त्वचा नमी और चमक खो देती है। जिन मॉस्चराइजर में सिलिकॉन मौजूद होता है, वो ज्यादा बेहतर होते हैं। ऐसे मॉस्चराइजर की खास बात ये होती है कि हर तरह की त्वचा पर सूट करते हैं। ये त्वचा के टेक्सचर में सुधार लाते हैं और नमी को लॉक करते हैं। इसे आप नाजुक त्वचा पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने से जलन नहीं होती है।
वैसलीन के अनगिनत फायदे हैं और 40 उम्र की महिलाओं के लिए ये वरदान हैं। आप वैसलीन को अपने चेहरे, होठ, हाथ, पैरों यहां तक की आइलिड्स पर भी लगा सकती हैं। आप छोटे-मोटे घाव पर भी वैसलीन लगा उसे सही कर सकती हैं। वैसलीन से मेकअप उतार सकती हैं। इसके लिए थोड़ी देर तक अपने चेहरे पर इसे लगाए रखें और फिर रूई की मदद से मेकअप हटा लें।