Skin Care Tips : सर्दियों में एक्सपर्ट द्वारा बताए गए इन 5 टिप्स से करें चेहरे की देखभाल

सर्दियों के आते ही त्वचा को खास देखभाल की जरूरत पड़ने लगती है। चेहरे को इस दौरान बेहतर बनाए रखने के लिए इन कुछ खास टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। एवोन में स्किनकेयर एक्सपर्ट इस बारे में कुछ टिप्स साझा किए हैं। जानें, उन टिप्स (skin care in winter) के बारे में यहां...

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : December 3, 2019 6:16 PM IST

सर्दियों के आते ही त्वचा को खास देखभाल की जरूरत पड़ने लगती है। चेहरे को इस दौरान बेहतर बनाए रखने के लिए इन कुछ खास टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। एवोन में स्किनकेयर एक्सपर्ट इस बारे में कुछ टिप्स साझा किए हैं। जानें, उन टिप्स (skin care in winter) के बारे में यहां...

1. अपने स्किनकेयर रूटीन का पालन पूरी लगन से करें 

सर्दियों में त्वचा को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने स्किनकेयर (skin care in winter) रूटीन का पालन नियमित तौर पर करें। चेहरे को दिन में दो बार साफ करें, एक बार सुबह और एक बार रात में सोते जाने से पहले। इसके बाद चेहरे पर किसी लाइट मॉश्च्यूराइजर को अप्लाई करना न भूलें, इससे चेहरे की नमीं सर्दियों में भी बरकरार रहेगी, अगर रात का वक्त हो तो बिस्तर पर जाने से पहले हेवी मॉश्च्यूराइजर का उपयोग करें। ऐसा हल्के भीगे चेहरे पर ही करें क्योंकि इससे त्वचा मॉश्च्यूराइजर को अच्छे से सोखती है।

2. हद से ज्यादा एक्सफोलिएट न करें

त्वचा की मृत कोशिकाओं से छुटकारा पाने के लिए एक्सफोलिएशन से बेहतर कोई और विकल्प नहीं है। सर्दियों में आपको अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि इस दौरान त्वचा रूखी (skin care tips in winter) हो जाती है। त्वचा को हफ्ते में एक बार जरूर एक्सफोलिएट करें ताकि चेहरे की दमक बरकरार रहे और किसी भी क्रीम या माश्च्यूराइजर या पैक को अगर आप चेहरे पर लगाए, तो वह इसे और अच्छे से सोख पाए। पुरुषों को भी अपनी स्किन टाइप के हिसाब से एक्सफोलिएट के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

Dark Circle : आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने के कारण और दूर करने के उपाय

3. गर्म पानी से नहाने के बाद नमीं बेहद जरूरी

सर्दियों में लोग गर्म पानी से ही नहाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन गर्म पानी से नहाने के बाद अगर किसी बेहतर मॉश्च्यूराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो त्वचा रूखी होने के साथ ही साथ इसमें दरारें भी पड़ जाएंगी और इसकी रंगत भी असमान हो जाएगी। अगर नहाने के तुरंत बाद मॉश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो त्वचा में पड़ी दरारों से नसें हवा के संपर्क में आ जाती जिसके परिणामस्वरूप एग्जिमा या त्वचा में खुजली होने लगती है, इसलिए गर्म पानी से नहाने के बाद मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना गलती से भी न भूलें।

4. सनस्क्रीन का उपयोग करें

सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सर्दियों की धूप में निकलने से पहले इसे जरूर लगाए। न केवल यह सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाली नुकसान से त्वचा को बचाती है बल्कि इसे लंबे समय तक जवां भी बनाए रखती है।

5. स्लीपिंग मास्क में निवेश करें

कोरियाई सौंदर्य उत्पादों का आजकल काफी चलन है और यह अच्छे भी होते हैं। स्लीपिंग शीट मास्क को रात में मॉश्च्यूराइजर के ऊपर से लगाया जा सकता है ताकि त्वचा क्रीम व उसमें मौजूद जरूरी तत्वों को आसानी से अवशोषित कर सकें।

Benefits of Glycerine : सर्दियों में करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल और देखें त्वचा पर होने वाले फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source