मुंहासे हैं चेहरे पर तो इन 5 बातों का हमेशा रखें ध्यान

चेहरे के मुंहासे जल्दी ठीक हों इसके लिए जरूरी है कि मुंहासों के लिए जरूरी स्किन केयर (Skin Care for Acne) अपनाना होता है. हम यहां पर पांच ऐसी बातों को बता रहे हैं, जो मुंहासे से जल्दी छुटकारा दिलाते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 4, 2020 4:22 PM IST

Best Skin Care For Acne: चेहरे पर मुंहासे या पिंपल्स की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है. चेहरे पर Acne की परेशानी होने पर बेस्ट Skin Care की जरूरत होती है. अगर ठीक से स्किन केयर न किया जाए तो चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती है. जब हम मुंहासे में स्किन केयर (Skin Care for Acne) की बात करते हैं, तो कुछ ऐसी बातें भी शामिल होती हैं जिनको नहीं करना होता है. खूबसूरत चेहरा हर किसी को चाहिए लेकिन मुंहासे में स्किन केयर (Skin Care for Acne) को ठीक से अपनाना बेहद जरूरी होता है.

अगर चेहरे पर मुंहासे हों तो बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है. क्योंकि अगर मुंहासे में अगर आप सही से स्किन केयर टिप्स नहीं अपनाते हैं, तो चेहरे में दाग और त्वचा का नुकसान होने लगता है. मुंहासे में स्किन केयर (Skin Care for Acne) का विशेष ध्यान देना होता है. हम यहां पर ऐसे ही स्किन केयर टिप्स बता रहे हैं. जो मुंहासे से स्किन को बचाते हैं.

बॉडी लोशन

कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला बॉडी लोशन, मुंहासे के लिए ठीक नहीं होता है. अगर आपके चेहरे मे मुंहासे हैं तो बॉडी लोशन को भूलकर भी चेहरे पर न लगाएं. अगर आप मुंहासे के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Pimples) अपना रहे हैं, तो भी बॉडी लोशन को चेहरे पर न लगाएं.

गर्म पानी

कुछ लोगों को लगता है कि चेहरे पर मुंहासे हैं तो गर्म पानी से चेहरा धोना चाहिए. लेकिन इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि ज्यादा गर्म पानी मुंहासे की समस्या बढ़ा भी सकता है. इसके अलावा स्किन की चमक खो सकती है. ज्यादा गर्म पानी के इस्तेमाल से मुंहासे के दाग भी चेहरे पर बनने लगते हैं.

चेहरा साफ करने के लिए सामान्य पानी या हल्का गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करें. ज्यादा गर्म पानी चेहरे की स्किन को खराब करने के साथ मुंहासे के दाग बनाने में मदद करता है.

नींबू

चेहरे की सफाई के लिए नींबू का इस्तेमाल सभी करते हैं. लेकिन इसका सीधा इस्तेमाल स्किन को नुकसान पहुंचाता है. अगर चेहरे में पिंपल्स की परेशानी है तो यह ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है.

मुंहासे या पिंपल्स की परेशानी में नींबू का इस्तेमाल कम करें. जब भी करें पानी में मिलाकर करें. नींबू लगाने के बाद कभी भी धूप में ना निकलें.

विनेगर

इसका चेहरे पर कभी सीधे तौर पर इस्तेमाल करने की गलती ना करें. एप्पल साइडर विनेगर हो या कोई और ये सभी थोड़ा एसिडिक नेचर के होते हैं. इसलिए इसे हमेशा पानी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें.

इसके साथ ही, पुराने विनेगर को यूज करने से बचें. वक्त के साथ इसमें मौजूद पानी की मात्रा कम हो जाती है और इसका एसिडिक नेचर ज्यादा मजबूत हो जाता है. इससे आपको रैशेज की परेशानी हो सकती है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source