
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 29, 2019 7:11 PM IST
त्वचा की खूबसूरती निखारने के लिए करें इस्तेमाल कच्चा दूध। © Shutterstock
अक्सर महिलाएं अपनी त्वचा की खूबसूरती निखारने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसमें काफी पैसे भी खर्च हो जाते हैं। कई बार इन प्रोडक्ट्स से सही परिणाम भी नहीं मिलते। जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें तो चेहरे पर दाने, रेड रैशेज, त्वचा जल जाना आदि समस्याएं (Raw milk for skin care) भी हो जाती हैं। इन सभी से बचने का सबसे आसान तरीका है घरेलू नुस्खे। लंबे समय तक चेहरे की प्राकृतिक चमक बरकरार रखना चाहती हैं, तो आप कच्चे दूध (Raw milk) का इस्तेमाल करें। कच्चे दूध (Raw milk) में ऐसे तत्व होते हैं, जो चेहरे की त्वचा को निखारने का काम (Raw milk for skin care) करते हैं। आपकी त्वचा बेदाग, झुर्रियां रहित लंबी उम्र तक बनी रहेगी।
दूध तो सभी घर में हर दिना इस्तेमाल होता है। जब आप दूध को उबालने जाती हैं, तो थोड़ा सा कच्चा दूध पहले ही निकाल लें। दूध पीना जिस तरह सेहत के लिए काफी शक्तिवर्धक होता है, उसी तरह कच्चा दूध हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। इसका उपयोग चेहरे पर करने से चेहरे में चमक बनी रहती है। कच्चे दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और चिकनाई वाले भरपूर तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की खूबसूरती के साथ-साथ चेहरे में निखार लाते हैं। कच्चे दूध में जब आप कुछ खास चीजों को मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करेंगी, तो इसके कई फायदे होंगे।
चेहरे को साफ करने के लिए आप मार्केट में उपलब्ध क्लिंजिंग मिल्क का उपयोग करती होंगी। कई बार इनके साइड एफेक्ट्स भी होते हैं। इनसे बचने के लिए आप घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों का उपयोग करें। चेहरे की सफाई करने, त्वचा को साफ और चमकदार बनाने के लिए आप 2 चम्मच कच्चे दूध में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर सूखने दें। अब चेहरे को पानी से धो लें। आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार हो उठेगी।
चेहरे में छिपी गंदगी और धूल-कण को साफ करने के लिए कच्चा दूध और शहद लें। कच्चे दूध में एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। शहद त्वचा के लिए टॉनिक का काम करता है। इसे स्किन पर लगाने से स्किन ग्लो करती है।
पपीते में एक प्रकार का एंजाइम होता है, जो डेड स्किन को निकाल कर चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है। चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे हैं, तो पपीते का गूदा निकालकर उसे कच्चे दूध में मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। जब यह सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें। चेहरे पर चमक देखेंगी।
Tea Leaves Benefits : चाय बनाने के बाद चायपत्ती से निखारें अपनी खूबसूरती, यूं करें इस्तेमाल