Raw Milk Benefits : कच्चा दूध कैसे है स्किन के लिए फायदेमंद, जानें

कच्चे दूध से चेहरे की प्राकृतिक चमक बरकरार रहती है। कच्चे दूध (Raw milk) में मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा को निखारते हैं। तो पाना है बेदाग, झुर्रियां रहित और जवां त्वचा, तो जानें कच्चे दूध को चेहरे पर इस्तेमाल करने का सही तरीका।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 11, 2020 7:09 PM IST

क्या आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा हरदम जवां और खिली-खिली नजर आए? यदि हां, तो आप कच्चे दूध (Raw milk benefits on skin) का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करना शुरू कर दें। कच्चे दूध से चेहरे की प्राकृतिक चमक बरकरार रहती है। कच्चे दूध (Raw milk) में मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा को निखारते हैं। तो पाना है बेदाग, झुर्रियां रहित और जवां त्वचा, तो जानें कच्चे दूध को इस्तेमाल करने का सही तरीका।

कच्चा दूध कैसे है स्किन के लिए फायदेमंद

दूध तो सभी घर में हर दिना इस्तेमाल होता है। जब आप दूध को उबालने जाती हैं, तो थोड़ा सा कच्चा दूध पहले ही निकाल लें। दूध पीना जिस तरह सेहत के लिए काफी शक्तिवर्धक होता है, उसी तरह कच्चा दूध हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी (Raw milk benefits on skin) है। इसका उपयोग चेहरे पर करने से चेहरे में चमक बनी रहती है। कच्चे दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और चिकनाई वाले भरपूर तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की खूबसूरती के साथ-साथ चेहरे में निखार लाते हैं। कच्चे दूध में जब आप कुछ खास चीजों को मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करेंगी, तो इसके कई फायदे होंगे।

Argan Oil Benefits : आर्गन ऑयल से होने वाले सेहत और त्वचा पर लाभ

पपीता और दूध

पपीते में एक प्रकार का एंजाइम होता है, जो डेड स्किन को निकाल कर चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है। चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे हैं, तो पपीते का गूदा निकालकर उसे कच्चे दूध में मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। जब यह सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें। चेहरे पर चमक देखेंगी।

शहद और कच्चा दूध

चेहरे में छिपी गंदगी और धूल-कण को साफ करने के लिए कच्चा दूध और शहद लें। कच्चे दूध में एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। शहद त्वचा के लिए टॉनिक का काम करता है। इसे स्किन पर लगाने से स्किन ग्लो करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source