Skin Care Tips : चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए 4 असरदार नेचुरल ऑयल, जरूर करें ट्राई

Oil for skin care- कुछ नेचुरल ऑयल्स त्वचा के दाग-धब्बों को तेजी से कम कर देते हैं। आपकी त्वचा पर भी यदि दाग-धब्बे, चोट के निशान हैं, तो इन 4 तेल का इस्तेमाल जरूर करें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 10, 2019 9:32 AM IST

चेहरे पर कई बार मुंहासे (Pimples) अधिक होेने या फिर चोट लगने से निशान पड़ जाते हैं, जो जल्दी नहीं जाते हैं। हो सकता है आपके चेहरे पर कुछ दाग-धब्बे या कटे का निशान हो, जिसे हटाने के लिए आप कई घरेलू नुस्खे, क्रीम, लोशन आदि ट्राई कर चुके होंगे। चेहरे पर हल्का सा भी निशान चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। आप इन दाग-धब्बों, कटे, जले के निशान को प्राकृतिक तरीकों से भी दूर कर सकते हैं। कई ऐसे प्राकृतिक तेल (Natural oils for skin care) का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल, जैतून का तेल (Olive oil), लैवेंडर आदि प्राकृतिक रूप से त्वचा को दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। जानें, इन तेल को त्वचा पर लगाने से होने वाले फायदों (Oil for skin care) के बारे में...

1. लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर ऑयल अब तक नहीं किया है इस्तेमाल तो एक बार जरूर ट्राई करके देखें। इसमें सूदिंग गुण होते हैं। कोशिकाओं की मरम्मत करके इन्हें वापस बनाते हैं। चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो हर दिन लैवेंडर ऑयल (Oil for skin care) लगाने से त्वचा साफ हो जाती है।

2.नारियल तेल

नारियल तेल (Coconut oil) बालों के लिए बेस्ट माना गया है, पर इसके फायदे त्वचा पर भी कई तरह से होते हैं। त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है नारियल तेल। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी होता है, जो त्वचा पर दाग-धब्बों (Skin scars) को कम कर देते हैं। लगातार इस्तेमाल से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। नारियल तेल में आप नींबू का रस डालकर चेहरे पर लगाएं। दाग-धब्बों से तो छुटकारा मिलेगा ही, त्वचा भी खूबसूरत बनती है।

Acne Cure : मुंहासों से पीछा छुड़ाने के लिए रोज पिएं ये 3 हेल्दी स्मूदीज

3. ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल त्वचा को मॉइश्चर देता है। साथ ही मृत कोशिकाओं को भी हटाता है। नई कोशिकाएं बनाता है। इससे दाग-धब्बों से जल्दी से छुटकारा मिलता है। त्वचा पर ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने स्किन ग्लो करने लगती है।

4. सरसों का तेल

सरसों का तेल सिर्फ खाना पकाने के ही काम नहीं आता है। इससे आप दाग-धब्बों (Mustard oil reduces Skin scars) को भी कम कर सकते हैं। आप इसे साधारण तेल जैसे नारियल तेल में मिलाकर दाग-धब्बों पर कुछ दिनों तक लगाएं। त्वचा खूबसूरत बनने के साथ ही चोट के निशान, दाग दूर हो जाएंगे।

Coconut Oil : क्या जानते हैं आप नारियल तेल के ये 5 फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source