Face Mask : त्वचा पर लगाएं ये 3 ओटमील फेस मास्क, सर्दियों में खिल उठेगा चेहरा

ओटमील खाने में जितना हेल्दी है, उतना ही चेहरे पर लगाने में भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एक्सफोलिएट गुण त्वचा को रिलैक्स, डिटॉक्स करने के साथ ही रोमछिद्रों को भी खोलते हैं। जानें, किन चीजों के साथ आप ओटमील फेस मास्क (oatmeal face mask) खुद से घर पर बनाकर इसके स्किन रिलेटेड फायदे पा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 18, 2019 2:21 PM IST

सर्दियों में अक्सर त्वचा की नमी खो सी जाती है, जिससे स्किन ड्राई (dry skin in winter) नजर आने लगती है। आप भी ड्राई और डल स्किन से परेशान हैं, तो  फेस मास्क का इस्तेमाल करें। ये फेस मास्क ओटमील से बने हैं और इन्हें लगाते ही आपकी त्वचा निखर जाएगी। त्वचा की ड्राईनेस भी दूर हो जाएगी। यह प्राकृतिक चीजों से तैयार फेस मास्क है, जिसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर कोई साइड एफेक्ट नहीं होगा। ओटमील में खाने में जितना हेल्दी है, उतना ही चेहरे पर लगाने में भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एक्सफोलिएट गुण त्वचा को रिलैक्स, डिटॉक्स करने के साथ ही रोमछिद्रों को खोलते हैं। त्वचा में कसावट आता है। जानें, किन चीजों के साथ आप ओटमील फेस मास्क (oatmeal face mask) खुद से घर पर बनाकर इसके स्किन रिलेटेड फायदे पा सकती हैं।

त्वचा के लिए खास ओटमील फेस मास्क

ओटमील-मिल्क फेस मास्क

ओटमील के साथ दूध मिलाकर तैयार किया गया फेस मास्क त्वचा को खूबसूरत बनाता है। त्वचा को पोषण देता है। ओटमील-मिल्क फेस मास्क बनाने (Homemade Oatmeal Face Masks) के लिए आपको चाहिए एक चम्मच ओटमील और 4 चम्मच दूध। इन्हें मिक्स करके त्वचा पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

Skin Care Tips : ये तीन चीजें बढ़ा देंगी आपके चेहरे की खूबसूरती, हर दिन लगाएं चेहरे पर

 कोकोनट ऑयल-ओटमील फेस मास्क

नारियल तेल को ओटमील में मिलाकर चेहरे पर लगाने से बंद रोमछिद्र खुलता है। ब्लैकहेड्स की समस्या दूर होती है। त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखने के लिए कोकोनट ऑयल-ओटमील फेस मास्क फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको चाहिए 2 चम्मच नारियल तेल,  3 चम्मच ओटमील पाउडर। इन्हें एक कटोरी में डालें और इसमें एक चौथाई कप गर्म पानी मिलाएं। इस फेस मास्क (oatmeal face mask) को चेहरे पर लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में हल्के गर्म पानी से चेहरा साफ कर लें।

योगर्ट-ओटमील फेस मास्क

जिनकी त्वचा तैलीय होती है, वो ओटमील (oatmeal face mask for oily skin) में योगर्ट या दही महिलाकर भी फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। योगर्ट-ओटमील फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए आधा कप पका हुआ ओटमील। इसमें दो चम्मच योगर्ट, दो चम्मच शहद और एक अंडे का यॉक मिला दें। इस फेस मास्क को चेहरे पर 20 मिनट लगा कर रखें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source