Beauty Tips : ओट्स से बने ये फेस पैक दिलाएंगे स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा

Oat face packs : ओट्स से बने फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन। जानें, ओट्स से बने फेस पैक को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 5, 2020 8:24 PM IST

ओट सिर्फ आपकी अंदरूनी सेहत ही नहीं, बल्कि बाहरी सुंदरता के लिए भी बहुत काम आ सकते हैं। इसके एक्सफोलिएटिंग, क्लींजिंग और मॉश्चराइजिंग तत्व इसे आपकी स्किन के लिए एक परफेक्ट रेमिडी बना देते हैं। जानें, ऐसे 5 ओट्स से बने फेस पैक (Oat face packs) जो स्किन को ग्लो, जवां और हेल्दी बनाते हैं...

शहद और ओट्स से तैयार फेसपैक 

इस मॉश्चराइज़िंग और एक्सफोलिएटिंग फेसपैक को बनाने के लिए दो चम्मच ओट्स (Oat face packs) में थोड़ा कच्चा दूध और एक चम्म्च हनी यानी शहद मिलाएं। अच्छे से मिक्स कर लें। फिर चेहरे और गले पर लगाएं। सूखने पर धो लें। ये फेसपैक ड्राई स्किन के लिए अच्छा है।

ओट्स और गुलाबजल फेसपैक (Oat face packs) 

दो चम्मच ओट्स में एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच शहद मिला लें। इसका पेस्ट बना लें। चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरा धो लें।

ओट्स, दूध और नींबू से बना फेसपैक 

2 चम्मच उबले ओट्स, 2 चम्मच दूध और 4 चम्मच नींबू का रस मिला लें। जब ओट्स ठंडे हो जाएं तो उसे चेहरे पर लगा लें। 20-25 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ब्लैकहेड्स और एक्ने से हैं परेशान, तो धनिया के जूस का यूं करें इस्तेमाल

मुंहासों से दिलाए छुटकारा ओटमील पैक 

थोड़े ओटमील को पानी में पका लें और ठंडा होने दें। फिर चेहरे पर लगा लें। इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद धो लें।

पोर्स की सफाई करें ओट्स और दही से

दो चम्मट ओट्स लें और उसमें दही मिला लें। इसे पूरे चेहरे पर, खासतौर पर रोमछिद्रों वाले हिस्सों पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source