नए साल पर चेहरे पर लगा लें ये होममेड फेस पैक, महीने भर तक स्किन की चमक रहेगी बरकरार

Face Packs For Glowing Skin: अगर आप भी नए साल में पहले से ज्यादा ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं, तो कुछ होममेड फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं घर पर ये फेस पैक बनाने का तरीका।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : January 1, 2024 5:34 PM IST

Face Packs For Glowing Skin At Home: निखरी और बेदाग त्वचा भला किसे पसंद नहीं होती है? हर व्यक्ति चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा फ्रेश और खिला-खिला नजर आए। त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग पार्लर में महंगे फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं। अब तो नया साल भी आने वाला है। ऐसे में लोग अपने घर पर न्यू ईयर की पार्टी होस्ट करेंगे और दूसरों के घरों में पार्टीज अटेंड भी करेंगे। अगर आप भी चाहते हैं कि न्यू ईयर पार्टी में सबसे अट्रैक्टिव और खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो कुछ होममेड फेस पैक्स ट्राई कर सकते हैं। इन फेस पैक्स को लगाने से आपके चेहरे का ग्लो महीनों तक बरकरार रहेगा। तो चलिए, जानते हैं।

कॉफी और शहद का फेस पैक

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप कॉफी और शहद का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएट करती है और दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करती है। जबकि, शहद त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। इसे 15-20 के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो नजर आएगा।

बेसन और हल्दी का फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चुटकी हल्दी और दूध डालकर मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ कर लें। अंत में चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरा काफी मुलायम और चमकदार नजर आएगा।

एलोवेरा और दही का फेस पैक

अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप एलोवेरा और दही का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और उसे ग्लोइंग बनाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें। इससे कुछ ही मिनटों में आपके चेहरे पर ग्लो नजर आने लगेगा। साथ ही, विंटर ड्राईनेस से भी छुटकारा मिलेगा।