Neem Paste Benefits : नीम पेस्ट लगाएं, त्वचा की ये 3 समस्याएं आपको कभी नहीं करेंगी परेशान

Neem paste: नीम पेस्ट लगाने से त्वचा पर होने वाली कुछ समस्याएं आपको कभी नहीं करेंगी परेशान।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 1, 2020 10:09 AM IST

नीम में ऐसी कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिसका हमारी सेहत पर सकारात्मक असर होता है। खासकर, नीम को त्वचा के लिए बेहद लाभदायक कहा गया है। त्वचा से संबंधित हर तरह की परेशानियों और समस्याओं से बचने के लिए किसी भी लोशन, क्रीम का इस्तेमाल करने की बजाय आप नीम का यूज करके देखें। नीम में मौजूद प्राकृतिक बैक्टीरियल गुण त्वचा की सफाई गहराई से करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो कील मुंहासों को दूर करने में सहायक होते हैं। ये त्वचा में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। साथ ही त्वचा की गहराई से सफाई भी करता है। जानें, नीम पेस्ट (Neem paste) के इस्तेमाल से आप कौन-कौन सी त्वचा से संबंधित समस्याओं (Neem paste for skin care) को दूर कर सकते हैं।

नीम की पत्तियों से बने पेस्ट (Neem Paste) से त्वचा को होने वाले लाभ

मुंहासों से बचाए

यदि आपको एक्ने या मुंहासों की समस्या काफी परेशान कर रही है, तो आप नीम का पेस्ट (Neem paste for acne treatment) त्वचा पर लगाना शुरू कर दें। इससे मुंहासों (Acne) की समस्या दूर हो जाएगी। मुंहासों के कारण पड़ने वाले दाग-धब्बे भी कम हो जाएंगे। ताजा नीम की पत्तियां लें। इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं। आप इसमें तुलसी की पत्ती और गुलाबजल भी डाल सकती हैं। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।

त्वचा की समस्याओं से पाना है छुटकारा, तो नीम का यूं करें इस्तेमाल

त्वचा में लाए निखार

निखरी त्वचा (Glowing skin) पाना चाहती हैं, तो नीम का पेस्ट (Neem paste for skin care) लगाने से त्वचा निखर उठेगी। इसके लिए आपको नीम और गुलाब की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाना होगा। इस पेस्ट में गुलाबजल मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें।

एंटी-एजिंग है नीम पेस्ट

नीम पेस्ट में झुर्रियों, साइन ऑफ एजिंग को रोकने के भी तत्व मौजूद होते हैं। यह पेस्ट त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। आप नीम की पत्तियों को पीस लें। इस पेस्ट में चंदन पाउडर मिलाएं। थोड़ी देर के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source