
Also Read
Skin benefits of omega fatty acids. © Shutterstock.
श्राद्ध के खत्म होते ही यानी 29 सितंबर से शारदीय नवरात्रि 2019 (shardiya navratri 2019) की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। 29 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक मां दुर्गा के भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा और व्रत करेंगे। इस पर्व में व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। पुरुष हों या महिलाएं, सभी अपनी-अपनी श्रद्धा, शारीरिक क्षमता के अनुसार उपवास रखते हैं। महिलाएं व्रत तो रखती हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में उनके चेहरे की रौनक जैसे खोई हुई नजर आने लगती है। यदि आप चाहती हैं पूरे दिल से मां दुर्गा के लिए व्रत रखें तो आपको अंदर-बाहर (त्वचा) दोनों ही तरीके से हेल्दी (Navratri Skin care Tips) नजर आना होगा।
अक्सर अधिक दिनों तक व्रत करने से चेहरे की चमक (Navratri Beauty Tips) खोने लगती है। आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है कि आप नौ दिनों तक बिना खाए-पिए व्रत कर रही हैं। यदि आप चाहती हैं कि आपकी चेहरे की चमक, ग्लो यूं ही बरकरार रहे, आप हमेशा ताजगी से भरपूर नजर आएं, तो नवरात्रि में खाए जाने वाले कुछ आहार का जरूर सेवन करें (foods for glowing skin during navratri)। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी हैं।
Navratri 2019 : नवरात्रि उपवास के दौरान भूख को कंट्रोल करने के 5 उपाय
सिंघाड़ा पानी में उगने वाला एक पौष्टिक फल होता है। यह नवरात्रि में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। इसके आटे से भी स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाती है। यह सेहत के लिए काफी हेल्दी माना गया है। कई बीमारियों से तो बचाता ही है साथ ही त्वचा पर चमक भी लाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ग्लोइंग स्किन (glowing Skin Tips) पाने के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।
साबूदाना खाने से त्वचा पर बनी रहती है निखार। © Shutterstock.
नवरात्रि में साबूदाने का काफी सेवन किया जाता है। साबूदाने की खिचड़ी या खीर हेल्दी और टेस्टी होती है। साबूदाना शरीर की अंदरूनी गर्मी को भी कम करता है। स्किन के लिए भी एक बेहतर आहार है, जिसका सेवन आप पूरे नौ दिन जरूर करें।
दही को भी त्वचा के लिए बेहतर आहार माना जाता है। दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है, ये तो आप सभी जानती हैं। अक्सर त्वचा पर भी इसका इस्तेमाल खूब होता है। आप दही खाने के साथ-साथ, इसे चेहरे पर भी अप्लाई कर सकती हैं। इसमें मौजूद हेल्दी प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया कई रोगों से आपको बचाने का काम करते हैं। कैल्शियम के अलावा इसमें विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी होता है, जो भोजन को अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है। इसके अलावा पेट की बीमारियों जैसे ब्लोटिंग, गैस को भी दूर रखता है।
सूखे मावे यानी ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन आप कर सकती हैं। इनमें फाइबर, विटामिन और खनिज अधिक मात्रा में होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह कई रोगों से बचाते हैं। डायबिटीज के मरीज भी नवरात्रि में ड्राई फ्रूट्स खाएंगे तो फायदा होगा। काजू आपकी त्वचा में निखार लाने का काम करता है। इससे डेड और मुरझाई हुई स्किन जीवित हो जाती है। अखरोट में मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा को प्राकृतिक चमक देते हैं।