चेहरे पर ग्लो लाने के लिए एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, हफ्तेभर में दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब

Aloe Vera for Glowing Skin: त्वचा में निखार लाने के लिए आप एलोवेरा में कुछ चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा कैसे लगाएं?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 19, 2024 12:30 PM IST

Aloe Vera For Glowing Skin: एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्किन से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मुहांसों, दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और मुलायम बनाता है। साथ ही, यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। इसमें एलोइन नामक तत्व मौजूद होता है, जो त्वचा की रंगत को हल्का करता है। नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा निखरी और चमकदार बनती है। त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल में कुछ चीजों को मिक्स करके लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल?

एलोवेरा और नींबू का रस

स्किन को ग्लोइंग स्किन बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत निखारने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे करीब 15 मिनट रखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा निखरी हुई और चमकदार नजर आएगी।

एलोवेरा और शहद

त्वचा के दाग-धब्बों और मुंहासों को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल को शहद के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और उसे मुलायम बनाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा और गुलाब जल

ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो एलोवेरा और गुलाब जल के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ डेड स्किन को भी साफ करता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच गुलाब जल लें। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा पर नैचुरल ग्लो आएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source