Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, एक ही हफ्ते में त्वचा में आएगा कसाव

Coconut Oil For Wrinkles: चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका।

चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, एक ही हफ्ते में त्वचा में आएगा कसाव

Written by priya mishra |Published : November 30, 2023 5:44 PM IST

Coconut Oil For Wrinkles: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आना एक सामान्य बात है। लेकिन आजकल कई लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले ही दिखने लगती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति अपनी उम्र से अधिक बड़ा नजर आता है। साथ ही, चेहरे काफी डल और बेजान सा दिखता है। ऐसे में, कई लोग झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो झुर्रियों को कम करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में विटामिन-ई और फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। चेहरे पर नारियल तेल लगाने से त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियों की समस्या दूर होती है। यह त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। अगर आप चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए, जानते हैं झुर्रियों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

नारियल तेल और विटामिन-ई ऑयल

चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए आप नारियल तेल को विटामिन-ई ऑयल के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। व‍िटाम‍िन-ई ऑयल त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें एक विटामिन-ई कैप्सूल को तोड़कर डालें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रोजाना अप्लाई करे से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

नारियल तेल और शहद

अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगी हैं, तो आप नारियल तेल को शहद के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में थोड़ा सा शहद मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन जवां और ग्लोइंग नजर आएगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

नारियल तेल और कैस्टर ऑयल

झुर्रियों को कम करने के लिए नारियल तेल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण काफी प्रभावी हो सकता है। कैस्टर ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इससे चेहरे पर कोलाजन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे त्वचा में कसाव आता है। इसके लिए आप इन दोनों तेलों को आपस में मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से झुर्रियां कम होने लगेंगी।