मलाइका अरोड़ा की ग्लोइंग स्किन का राज है ये 1 फ्रूट, मार्किट में मिल जाएगा आसानी से

ड्रैगन फ्रूट का कमाल आप बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की स्किन से ही लगा सकते हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें लिखा कि वह इस फल को बहुत पसंद करती हैं और अक्सर सेवन करती हैं। क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन मलाइका की तरह खूबसूरत, फ्रेश और ग्लोइंग दिखे? अगर हां, तो इस फल को आप भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आज हम आपको ड्रैगन फ्रूट के कुछ आश्यर्चजनक लाभ बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 12, 2020 4:26 PM IST

ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा फल है जो दिखने में तो आकर्षक है ही साथ ही यह एक विशेष फल भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी विशेषताएं ऐसी हैं जो आपको अन्य किसी फल में मिलनी बहुत मुश्किल है। इस फल को पाइथाय के रूप में भी जाना जाता है। वैसे तो यह दक्षिण अमेरिका का फल है लेकिन यह वियतनाम, थाईलैंड, चीन और भारत में भी मिलता है। इस फल के जादू का कमाल आप बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की स्किन से ही लगा सकते हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें लिखा कि वह इस फल को बहुत पसंद करती हैं और अक्सर सेवन करती हैं। क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन मलाइका की तरह खूबसूरत, फ्रेश और ग्लोइंग दिखे? अगर हां, तो इस फल को आप भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आज हम आपको ड्रैगन फ्रूट के कुछ आश्यर्चजनक लाभ बता रहे हैं।

क्यों फायदेमंद है ड्रैगन फ्रूट

अंदर से वाइट और बाहर से गुलाबी दिखने वाला यह फल पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ए, सी समेत आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। यह पेट के रोगों को दूर करने के साथ ही स्किन को भी साफ करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। ड्रैगन फ्रूट के नियमित सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है और ब्लड भी साफ होता है।

Dragon fruit health benefits in hindi

स्किन करती ग्लो

ड्रैगन फ्रूट का सेवन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एंटी एजिंग से लेकर स्किन प्रॉब्लम तक इस फल में सभी समस्याओं का हल रहता है। जो लोग लंबी उम्र तक यंग और खूबसूरत दिखना चाहते हैं उन्हें इस फल का सेवन करना चाहिए। यह एक एंटी एजिंग फल है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्‍वचा को जवान बनाए रखता है और फ्री रेडिकल्‍स से भी छुटकारा मिलता है। ड्रैगन फ्रूट के सेवन से स्किन में लचीलापन आता और जिससे झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।

dragon-fruit-for gut

इन रोगों से भी बचाता है

ड्रैगन फ्रूट में कार्बोहाइड्रेट होता है जिसे ओलिगोसेकेराइड के रूप में जाना जाता है, जो आपके पेट के स्वास्थ्य और पाचन में सुधार के लिए प्रीबायोटिक्स के रूप में काम करता है। इसके साथ ही यह कैंसर से भी बचाता है। टमाटर और तरबूज की तरह इस फल में भी लाइकोपीन पाया जाता है। लाइकोपीन एक ऐसा तत्व है जो फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसे कैंसर विशेषकर ओवेरियन कैंसर की रोकथाम के लिए जाना जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source