Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Beauty Tips : टीनएजर्स लड़कियों के लिए एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए खास मेकअप और स्किन केयर टिप्स

रेवलॉन इंडिया के एक विशेषज्ञ ने टीनएज में मेकअप को लेकर कई सारे सवालों के जवाब दिए और बताए कुछ महत्वपूर्ण मेकअप टिप्स के बारे में...

Beauty Tips : टीनएजर्स लड़कियों के लिए एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए खास मेकअप और स्किन केयर टिप्स
टीनएजर्स लड़कियों में कैसे हो मेकअप, जानें एक्सपर्ट की राय। Shutterstock.

Written by IANS |Updated : October 4, 2019 4:42 PM IST

ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स की दुनिया में अपना पहला कदम रखने वाली टीनएज (किशोरी) लड़कियां मेकअप के लिए बेहद उत्साहित और रोमांचित रहती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी बच्चियों से इस बारे में बात करें और उन्हें हेल्दी-मेकअप हैबिट्स या टिप्सकी सही जानकारी दें। रेवलॉन इंडिया के एक विशेषज्ञ ने टीनएज में मेकअप (Make-up tips) को लेकर कई सारे सवालों के जवाब दिए।

1. मेकअप करने की सही उम्र क्या है?

टीनएज स्किन पर मेकअप (Make-up tips) शुरू करने की सही उम्र सामान्यत: 15-16 है और वो भी बहुत लाइट मेकअप, क्योंकि इस उम्र में मेकअप के लिए स्किननई होती है। ऐसे में भारी-भरकम प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से इसके डैमेज होने की संभावना बनी रहती है।

Pimples Treatment : मुंहासों से हैं परेशान, ये 4 घरेलू नुस्खे दूर करेंगे आपकी यह समस्या

Also Read

More News

2. टीनएज लड़कियां सही प्रोडक्ट्स को कैसे चुनें?

मेकअप प्रोडक्ट्स के लिए टीनएज स्किन नाजुक और सेंसेटिव हो सकती है। इन प्रोडक्ट्स के अधिक इस्तेमाल से स्किन खराब हो सकती है। इसमें वक्त से पहले ही ऐजिंग आने की संभावना रहती है, लेकिन सही प्रोडक्ट्स का उचित मात्रा में इस्तेमाल करने से त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। टीनएज में एक्ने या पिपंल का होना कोई असामान्य बात नहीं है। ऐसे में शुरुआत के तौर पर अपनी त्वचा के हिसाब से एक फुल कवरेज कंसीलर और कॉम्पेक्ट का इस्तेमाल करें और इसे लगाने के बाद एक बेहतरीन लुक पाने के लिए एक स्मज फ्री काजल और लिप बाम या लिप ग्लॉस को लगाए।

3. इस उम्र के लिए सही प्रोडक्ट्स कौन से हैं?

टीनएजर्स को हेवी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्किन पर ढेर सारा फाउंडेशन लगाकर उसकी एक परत बनाने से बचें। इसके आपकी नाजुक स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। लिपस्टिक के डार्क शेड्स की बजाय लाइट या न्यूड शेड्स के लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें।

Winter Skin Care : सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से बचने के लिए बनाएं घर पर ये 3 उबटन

4. पेरेंट्स मेकअप की अच्छी आदतों के बारे में अपनी बच्चियों को कैसे शिक्षित कर सकते हैं?

टीनएजर्स के साथ-साथ उनके माता-पिता के लिए भी यह समझना बेहद आवश्यक है कि वयस्कों की तुलना में टीनएज मेकअप अलग होती है। पेरेंट्स को अपने बच्चों को इस बारे में जागरूक करना चाहिए कि नाजुक त्वचा में मेकअप का इस्तेमाल करने से आने वाले समय में उनकी त्वचा खराब हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मेकअप से पहले टीनएजर्स को स्किन केयर रूटीन के बारे में सिखाना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि शुरुआत से ही अपने स्किन की देखभाल करना महत्वपूर्ण है। क्लीनिंग और मॉस्चराइजिंग से इसकी शुरुआत की जा सकती है।

About the Author

... Read More