
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : May 9, 2022 5:05 PM IST
महुआ (mahua seeds benefits in hindi)के बीजों में कई औषधीय गुण होते हैं जिसकी वजह से इसे गठिया के दर्द और पुराने हड्डियों के रोगों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा महुआ में कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस आयरन, कैरोटीन और विटामिन सी होता है। इसलिए इसे लोग कई प्रकार से खाते हैं। लेकिन आपको ये जान कर हैरानी हो सकती है कि स्किन के लिए महुआ के बीज कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीएलर्जिक गुण होते हैं। ये सभी त्वचा के लिए अलग-अलग प्रकार से काम करते हैं। इसलिए आज हम आपको महुआ के बीजों से बने एक लेप के बारे में बताएंगे जो कि स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
महुआ के बीजों पहले धो कर और पीस कर रख लें। फिर इस पेस्ट में लौंग का तेल मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इस लेप को चेहरे पर ऐसे ही रहने दें। उसके बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। ये आपकरी स्किन को अंदर से साफ करेगा और इसका निखार बढ़ाने में मददगार है।
महुआ के बीजों में एक रासायनिक मुक्त उत्पाद है जो एक उत्कृष्ट त्वचा देखभाल उत्पाद के रूप में काम करता है क्योंकि यह चमकदार और चमकदार त्वचा प्रदान करता है। साथ ही, यह त्वचा पर किसी भी तरह के मुंहासों या धब्बों से छुटकारा दिलाता है, जिससे यह बिल्कुल साफ और छूने पर मुलायम हो जाता है।
स्किन एलर्जी बहुत ही आम समस्या है जिसमें आप महुआ के बीजों से बना ये लेप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी कीड़े-मकोड़े ने काट लिया हो तो भी आप और महुआ के बीजों से बना ये लेप लगा सकते हैं। ये रैशेज या लालिमा से राहत पाने में मदद करता है। इसके अलावा महुआ का ये लेप बाहरी त्वचा पर भी लाल निशान को दूर करता है।
महुआ में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो आपके शरीर को किसी भी तरह के बाहरी कणों से बचाते हैं जो किसी भी तरह के एलर्ज को रोकते हैं। ऐसे में जब चेहरे में सूजन आ जाए तो आप महुआ के बीजों से बने इसे लेप को लगा सकते हैं। ये इंफेक्शन को दूर करता है और स्किन की समस्याओंको दूर करता है।
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां बहुत है तो आप कोलेजन से भरपूर महुआ का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, महुआ में फैटी एसिड होते हैं जो कि चेहरे के अंदर कोलेजन को बढ़ाता है और इसकी बनावट को सही करने में मदद करता है। इससे चेहरे की बनावट सही होती है और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।
चेहरे का ग्लो बढ़ाने में महुआ के बीज कारगर तरीके से काम करता है। इस लेप से स्किन की अंदर से सफाई होती है और धीमे-धीमे स्किन का ग्लो बढ़ने लगता है। तो, अगर आपकी स्किन बहुत डल और थकी-थकी सी लगती है तो इस पर चमक लाने के लिए महुआ के इन बीजों का इस्तेमाल करें।