... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 22, 2019 7:29 PM IST
आंखों का डार्क सर्कल हटाने के लिए लौंग का तेल है रामबाण इलाज.
आंखों का डार्क सर्कल लड़कियों के लिए सबसे परेशान करने वाली बात होती है. डार्क सर्कल हटाने के तमाम उपाय अगर आप कर चुकी हैं, तो आपको लौंग के तेल राम बाण दवा हो सकती है. लौंग के तेल को क्लोव ऑयल के नाम से ज्यादा जानते हैं. वैसे तो लौंग का सेवन खाना बनाने से लेकर माउथ फ्रेशनर के तौर होता ही है. लेकिन लौंग का तेल आंखों के नीचे बने काले घेरे को हटाने में भी मददगार होता है.
लौंग के तेल में पाये जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन स्किन के लिए बहुत फायदे वाले होते हैं. क्लोव ऑयल में में विटामिन ए, सोडियम, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस के यौगिक पाये जाते हैं. तमाम ब्यूटी टिप्स में लौंग के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह इसलिए भी दी जाती है.
क्लोव ऑयल एक एंटिबैक्टिरियल, एंटिफंगल और एंटिसेप्टिक गुण वाली चीज है. स्किन के लिए ये गुण बहुत फायदेमंद होते हैं. अगर आपके आंखों में डार्क सर्कल है तो आपको एक बार लौंग के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. स्किन केयर टिप्स में लौंग का तेल इसलिए भी बताया जाता है.
आंखों के काले घेरे को हटाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए यह जानकारी सबसे ज्यादा जरूरी है. क्लोव ऑयल को लोबान के साथ मिलाकर लगाना होता है. इसके लिए आपको क्लोव ऑयल और लोबान की मात्रा की जानकारी भी होनी चाहिए.
थोड़ी सी मात्रा में क्लोव ऑयल लें और उसमें लोबान की इतनी मात्रा डाले कि वो पेस्ट जैसा बन जाए. इस पेस्ट को आंखों के चारो तरफ काटन की मदद से लगा लें. ध्यान रहे ये पेस्ट आंखों के अंदर न जाए. वैसे तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है. लेकिन आपके आंखों में पानी जरूर आ जाएगा.
इस लौंग और लोबान पेस्ट को सप्ताह में दो दिन आप लगा सकते हैं. कुछ ही हफ्ते लगाने के बाद आपके डार्क सर्कल ठीक होने लगते हैं.
अगर आपके स्किन में एक्ने की समस्या है तो लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको क्लोव ऑयल को शहद में मिलाकर लगाना होता है. सप्ताह में दो बार आप शहद और क्लोव ऑयल को मिलाकर स्किन पर लगा सकती हैं.
लौंग के तेल से पाएं बेदाग, खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन, जानें इस्तेमाल करने का तरीका.
पुरुषों के लिए वरदान है लौंग, यौन सेहत सुधारने के साथ कई तरह से पहुंचाता है लाभ.