Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How To Use Aloe Vera Gel in Winters : सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। दरअसल, सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवा के कारण स्किन की नमी खो जाती है। इसकी वजह से त्वचा काफी रूखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, ड्राई की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप नैचुरल तरीके से स्किन ड्राईनेस को दूर करना चाहते हैं, तो एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व और गुण त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। इसमें हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो त्वचा में नमी को लॉक करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ड्राई और इर्रिटेटेड स्किन को ठीक करने में मदद करते हैं। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आती है। तो आइए, जानते है सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं?
एलोवेरा को चेहरे पर लगाने का सबसे आसान तरीका है कि आप इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें। इसके लिए आप एलोवेरा के पत्ते को धो लें। फिर इसे बीच से काटकर इसका जेल निकाल लें। अब इस जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से त्वचा का रूखापन दूर होगा। साथ ही, मुंहासों और दाग-धब्बों की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
अगर सर्दियों में आपकी स्किन ड्राई हो जाती है, तो आप एलोवेरा को दही के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा काफी सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।
एलोवेरा और शहद का मिश्रण सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने में प्रभावी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। एलोवेरा और शहद, दोनों में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा का रूखापन दूर होता है। यह चेहरे के मुंहासों, झुर्रियों और दाग-धब्बों को दूर करने में भी मददगार है।
सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल ले। इसमें आधा चम्मच नारियल तेल डालकर मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन को पोषण और नमी मिलेगी। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।