... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 4, 2019 2:42 PM IST
प्याज के रस का फायदा स्किन को कैसे मिलता है ? ©Shutterstock.
प्याज को खाने में कई तरह से उपयोग किया जाता है। खाना बनाने से लेकर सलाद में उपयोग करते हैं लेकिन क्या आप इसके रस के उपयोग भी जानते हैं।
प्याज के रस का इस्तेमाल सर्दी हो या गर्मी सभी मौसम में किया जा सकता है। प्याज के रस से चेहरे की चमक को बरकरार रखा जा सकता है। स्किन की खोयी चमक को वापस पाया जा सकता है।
सर्दी के मौसम में खो रहा है चेहरे का निखार तो ये आजमाएं।
अगर आप भी मेकअप और ब्यूटी ट्रीटमेंट से अपने चेहरे की चमक को खो चुके हैं तो आपको आयुर्वेद की ओर ध्यान देना चाहिए। प्याज के रस से अपनी त्वचा को जवां बना सकते हैं।
गोरापन व चेहरे में निखार लाने के 5 घरेलू उपाय।
प्याज का रस कैसे करता स्किन पर असर ?
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल के गुण शामिल होते है , जिससे आपकी त्वचा की सभी समस्या दूर करता है। प्याज के रस का इस्तेमाल अगर आप चेहरे या जहां की त्वाचा अपनी चमक खो चुकी है वहां करते हैं तो उसमें निखार आने लगता है।
जानें क्या खाने से बढ़ेगा आपके चेहरे का निखार ?
प्याज के रस का कैसे करें इस्तेमाल ?
आपको प्याज का रस निकालकर अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करना है। बाद में उसको आपके चहेरे पर 15 से 20 मिनिट तक रखिए। बाद में आपके चहेरे को ठंडे पानी से साफ कर लीजिए।
चेहरे पर लाना है निखार, तो इस्तेमाल करें यह खास चीज।
कितने दिन में दिखता है असर ?
हम यह नहीं कह रहे हैं की आप प्याज का रस लगाते ही निखार को पा लेते हैं इसके लिए आपको समय देना पड़ता है। बेहतर असर दिखने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगता है।
सर्दी में अखरोट का सेवन कहीं पड़ न जाये महंगा, जान लें ये फैक्ट्स।