Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Anti-Aging Face Pack At Home: चाहे महिला हो या पुरुष, हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और जवां नजर आए। हालांकि, बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आना एक सामान्य बात है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कई लोगों के चेहरे पर कम उम्र में ही झुर्रियां नजर आने लगती हैं। स्किन को जवां बनाए रखने के लिए कई लोग एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट में मौजूद ज्यादातर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही कुछ फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको 3 होममेड एंटी-एजिंग फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। इनके इस्तेमाल से आपके चेहरे के लटकती झुर्रियां कम हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं घर पर एंटी एजिंग फेस पैक तैयार करने का तरीका -
पपीता स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा से मुंहासों, डार्क स्पॉट्स, झुर्रियों और फाइन लाइंस को हटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा को टाइट भी करता है। पपीते का फेस पैक बनाने के लिए आप एक कटोरी में मैश किया हुआ पपीता लें। इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
त्वचा की लटकती झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप चावल के पानी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो एजिंग के लक्षणों को रोकने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच चावल का पानी लें। इसमें एक चम्मच दूध और एक चम्मच ओटमील डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब ब्रश की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगी हैं, तो आप एलोवेरा फेस पैक लगा सकते हैं। यह कोलेजन को बढ़ावा देता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगे और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ झुर्रियां कम होंगी, बल्कि त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
झुर्रियों और फाइन लाइन्स से छुटकारा पाने के लिए आप इन फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी सेंसेटिव स्किन है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।